- Home
- Chhattisgarh
- राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन [9-13 सितम्बर, 2026] : ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया-सूचना से आत्मिक परिवर्तन की ओर’ विषय पर पांच दिनों तक मंथन एवं विचार-विमर्श होगा, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय, मानसरोवर परिसर, माउंटआबू [राजस्थान]
राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन [9-13 सितम्बर, 2026] : ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया-सूचना से आत्मिक परिवर्तन की ओर’ विषय पर पांच दिनों तक मंथन एवं विचार-विमर्श होगा, ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय, मानसरोवर परिसर, माउंटआबू [राजस्थान]


👉 • राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन [9-13 सितम्बर, 2026] में भाग लेने जा रहे हैं, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ मीडिया ग्रुप से एडिटर-इन-चीफ़ प्रदीप भट्टाचार्य और प्रबंध- मैंनेजिंग सलाहकार संपादक आलोक कुमार चंदा
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
भिलाई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू [राजस्थान] के तत्वावधान में ‘मीडिया विंग राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन [9-13 सितम्बर, 2026] मानसरोवर परिसर आबू में आयोजित है.
इस महासम्मेलन में देशभर से 2000 पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है. पांच दिन तक चलने वाले इस चिंतन शिविर का विषय है- ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया- सूचना से आत्मिक परिवर्तन की ओर’
छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई जिला-दुर्ग से ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ मीडिया ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ़ प्रदीप भट्टाचार्य और प्रबंध संपादक आलोक कुमार चंदा को आमंत्रित किया गया है.

👉 • मीडिया विंग राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया को-कॉडिनेटर बीके शांतुनु भाईजी के साथ प्रदीप भट्टाचार्य [बाएँ] और आलोक कुमार चंदा [दाएं]
पत्रकार, संपादक व कवि प्रदीप भट्टाचार्य 2007 से निरंतर प्रकाशित प्रिंट मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक हैं एवं छत्तीसगढ़ आसपास वेब पोर्टल एवं यू-ट्यूब चैनल के विगत 6 वर्षों से संचालन कर रहे हैं. आप पत्रकारों के लिए प्रतिबद्ध राज्य शासन से पंजीकृत ‘छत्तीसगढ़ प्रेस कौंसिल’ के प्रदेश महासचिव हैं एवं स्टील सिटी प्रेस क्लब [पंजीयन] व छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन [छत्तीसगढ़ राज्य पंजीयन] के सक्रिय सदस्य भी हैं. आप प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष हैं. आपके संयोजन व संपादन में ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ने अनेकों आध्यात्मिक अंक भी निकालें. प्रजापिता ब्रह्माबाबा, दादी जानकी, दादी प्रकाशमणी, दादी रतन मोहिनी के प्रभाव में आकर ‘जीवन साधना अंक’/’दिव्य अंक’/’तपोभूमि अंक’ और ‘दादी जानकी एक शब्द चित्र’ निकालें और बाबा के आशीर्वाद से कुछ अंकों का विमोचन राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन [शांतिवन/ज्ञान सरोवर] में दादियों के कर कमलों से विमोचन करने का अवसर मिला. इस अवसर पर इनके साथ ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के सलाहकार संपादक आलोक कुमार चंदा साथ रहे.

👉 • प्रदीप भट्टाचार्य, संपादक- ‘छत्तीसगढ़ आसपास’
पत्रकार प्रदीप भट्टाचार्य और आलोक कुमार चंदा ने अनेकों बार ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य [भिलाई] का प्रतिनिधित्व किया.
प्रदीप भट्टाचार्य अनेकों बार मीडिया सम्मेलन में स्पीकर के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया. लंबे समय तक किसी समाचार पत्र में और फिर स्वतंत्र पत्रकारिता के रूप में काम करने के बाद एक अखबार निकालने की एक भूल कहें या जुनून कहें. बीते 20 वर्षों से ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ पत्रिका का प्रबंध व संपादन कर रहे हैं. छोटे अखबार के सामने चुनौतियां तो हैं पर उनका कहना है बाबा के घर आकर इस पवित्र भूमि में मुझे आत्मविश्वास-आत्मबल की ऊर्जा मिलती है. जब-जब यहाँ आता हूँ तो एक नई शक्ति का संचार होता है और मैं कुछ सीख कर जाता हूँ.
मौजूदा दौर में देश की पत्रकारिता पर आपका मानना है कि- देश में मूल्यों के क्षण, विषमता व लोकतंत्र पर सवाल जैसी दुश्वारियों के बाद भी मनुष्यता व सुंदर दुनिया के लिए आशा बनी हुई है. यह आशा आज यहां ‘ब्रह्माकुमारीज़’ में आकर दिखता है. कभी-कभी मैं सोचता हूं, यहां आकर, सबके चेहरों पे मुस्कान आ जाती है! इन बहनों से हमें ऊर्जा भी मिलती है.
आवाज़ दो साज़ दो, होगा फिर सबेरा, साथ तुम्हारा मिले अगर, तो जीतेंगे अंधेरा.
समाज के दर्द की उन तक भला कैसे खबर पहुंचे? जहां सपने न जाते हो, वहां नज़र कैसे पहुंचे? निराला रूप है, संवेदना के हर तट पर, जब समाज अंधकार में डूब रहा हो तो लोगों का विश्वास जीतने मीडिया पहुंचे.

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर एवं ‘ब्रह्माकुमारीज़’ द्वारा आयोजित इस बार के मीडिया सम्मेलन के विषय पर अपनी बात को रेखांकित करते हुए प्रदीप भट्टाचार्य और आलोक कुमार चंदा ने कहा कि-
अपने समाचार पत्रों में समाज को पाजिटिव एनर्जी दें तो सुनिश्वित है हम श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर सकते हैं. समाज को बदलने के लिए हमारे पास कलम है और अखबार है. बाजारवाद के दौर में मीडिया की विश्वसनीयता को बचाए रखना भी हमारा धर्म और कर्म है.
मीडिया महासम्मेलन के लिए 8 सितम्बर, 2026 को रवाना हो रहे ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ़ प्रदीप भट्टाचार्य और प्रबंध मैनेजिंग सलाहकार संपादक आलोक कुमार चंदा को ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ संपादकीय मंडल की तरफ से शुभकामनाएं.



👉 • राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में जाने से पूर्व राजयोग सेंटर [भिलाई-छत्तीसगढ़] की प्रमुख बीके आशा दीदी से मुलाकात करते हुए प्रदीप भट्टाचार्य और शेफाली भट्टाचार्य

👉 • रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारी आशा दीदी से राखी बंधवाया और सौजन्य मुलाकात करते हुए प्रदीप भट्टाचार्य, शेफाली भट्टाचार्य
[ • प्रस्तुति- शेफाली भट्टाचार्य ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)