- Home
- Chhattisgarh
- बीएसपी द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्युशन फीस वापस लें- कोमल प्रसाद
बीएसपी द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्युशन फीस वापस लें- कोमल प्रसाद

👉 • भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि- हमने कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन] से मिलकर एसोसिएशन की तरफ से विरोध जताया…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन (पं क्र-8978) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने बताया कि बीएसपी द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस लिये जाने की खबर मिलते ही एसोसिएशन ने कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) से मिलकर इस फैसले का कड़ा विरोध जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन का यह फैसला अनु जाति/ जन जाति के हितों के खिलाफ है, केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं IIT और NIT में भी अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के छात्रों से ट्यूशन फीस (Tuition Fee) पूरी तरह माफ होती है।
भिलाई इस्पात संयंत्र अपने द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं लिये जाने सबंधी सेल के घोषित प्रावधानों को भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें तथा लागू करने संबंधित आदेश या परिपत्र की प्रति एसोसिएशन को उपलब्ध करायें। साथ ही कटौती की गई ट्यूशन फीस की राशि उन्हें वापस किया जाये।
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन ने अपने एससी/एसटी कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा उनके परिवारों के शैक्षणिक एवं सामाजिक हितों के साथ-साथ कल्याणकारी उपबंधों के संरक्षण एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र के मान डायरेक्टर इचार्ज, मान कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), मान मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं शिक्षा अधिकारी, बीएसपी तथा लाईजन ऑफिसर को ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन को आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह के अंदर यह फैसला वापस ले लिया जायेगा एवं कटौती की गई राशि वापस कर दी जायेगी।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)