- Home
- Chhattisgarh
- हादसा : भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन में 33 वर्षीय मजदूर ललित साहू की मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत
हादसा : भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन में 33 वर्षीय मजदूर ललित साहू की मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत

👉 • मृतक ललित साहू उत्कल प्रोजेक्ट प्रा. कंपनी के अधीन ठेका श्रमिक था. घटना सोमवार को शाम 4.30 बजे हुआ
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई [14 सितम्बर, 2026] : सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सोमवार शाम साढ़े 4 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। कोक ओवन एंड कोल केमिकल डिपार्टमेंट (CO&CCD) में काम के दौरान बॉबकैट (Skid-Steer Loader) का उठा हुआ बकेट अचानक नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से 33 वर्षीय मजदूर ललित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मेडिकल पोस्ट में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विभाग/शिफ्ट : CO&CCD विभाग, जनरल शिफ्ट
घटना का समय: शाम करीब 04:35 बजे
दुर्घटना स्थल: COB 5&6 का MCR#3 एरिया
हादसे की वजह: “Heman” कंपनी के स्किड स्टीयर लोडर
मशीन के सामने के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसने से सोमवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे कोक ओवन बैटरी 5 एवं 6 के एमसीआर 3 एरिया में काम के दौरान अचानक आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ललित कुमार साहू “हेमन” मेक स्किड स्टीयर लोडर के सामने के दरवाजे एवं बकेट के बीच में फंसा दिखा। आधा शरीर जमीन की तरफ था। मशीन चालू अवस्था में पाई गई। उनका निचला शरीर मशीन के बाहर, जबकि ऊपरी शरीर मशीन के अंदर तथा दरवाजे के कांच की ओर था। उन्हें मशीन से बाहर निकाला गया तथा तत्काल एम्बुलेंस द्वारा एमएमपी-1 ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। दम तोड़ने वाले मजदूर की पत्नी निर्मला साहू 175 वार्ड 09, नवागांव, राजनांदगांव में रहती हैं।
CO&CCD में ऑपरेशनल और हाउसकीपिंग से संबंधित काम चल रहा था। इस दौरान बॉबकैट का बकेट उठी हुई स्थिति में था। इसी दौरान मजदूर उठे हुए बकेट की चपेट में कैसे आया, ये समझ से परे है। बकेट में दबने से कर्मी को गंभीर क्रश इंजरी हुई।
हादसे ने प्लांट में भारी उपकरणों के साथ काम के दौरान इस तरह के हादसे से सबको सोचने पर विवश कर दिया है। लोडर का बकेट उठी हुई स्थिति में होने के बावजूद उसके नीचे मजदूर किस परिस्थिति में गया। साथ ही, मशीन के लिफ्टिंग मैकेनिज्म या हाइड्रोलिक सिस्टम भी ठीक थे। मशीन चालू हालत में थी।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)