- Home
- Chhattisgarh
- अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था के तत्वावधान में पत्र लेखन प्रतियोगिता 01 अक्टुबर को खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में
अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था के तत्वावधान में पत्र लेखन प्रतियोगिता 01 अक्टुबर को खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में

• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग-भिलाई
दुर्ग-भिलाई [17 सितम्बर, 2026] : ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ द्वारा आयोजित “पत्र लेखन प्रतियोगिता” की संयोजिका श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य ने बताया कि आगामी 01 अक्टूबर को दोपहर 1.00 बजे से दुर्ग स्थित मालवीय नगर चौक के पास खालसा पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर ‘पत्र लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया है.

पत्र लेखन के लिए विषय है- ‘भारतीय संस्कृति और धरोहर को बचाने में युवाओं की भूमिका-प्रधानमंत्री जी को पत्र’
पत्र लेखन ‘पत्र’ एक पेज में लिखना है. सभी प्रतिभागियों को संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र दिए जायेंगे. प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरुस्कार निर्णायक द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही 15 मिनट बाद घोषित किया जाएगा.
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ की अध्यक्ष शानू मोहनन ‘अम्मा’ और ‘भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक’ [इंटेक] भिलाई-दुर्ग चेप्टर की संयोजिका डॉ. हंसा शुक्ला ने इस आयोजन में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है.
आप सादर आमंत्रित हैं.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)