- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र : केंद्रीय विपणन संगठन शाखा विक्रय कार्यालय भिलाई द्वारा नराकास स्तरीय ‘हिंदी निबंध’ एवं ‘चित्र देखो-कविता लिखो’ प्रतियोगिता का समापन : निबंध में सुश्री अमृता गंगराडे और कविता में केदारनाथ सोनबेर प्रथम विजेता रहे.
भिलाई इस्पात संयंत्र : केंद्रीय विपणन संगठन शाखा विक्रय कार्यालय भिलाई द्वारा नराकास स्तरीय ‘हिंदी निबंध’ एवं ‘चित्र देखो-कविता लिखो’ प्रतियोगिता का समापन : निबंध में सुश्री अमृता गंगराडे और कविता में केदारनाथ सोनबेर प्रथम विजेता रहे.

👉 • आयोजक संस्थान के प्रमुख संतोष पात्रा ने कहा कि- नराकास स्तरीय आयोजनों का क्रम आगे भी जारी रहेगा. कार्यालयीन कार्यों को हिंदी में करने पर जोर दिया



• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
भिलाई [21 सितम्बर, 2026] : नगर राजभाषा कार्यालय समिति, भिलाई-दुर्ग’ (नराकास) के तत्वावधान में सेल, केन्द्रीय विपणन संगठन, शाखा विक्रय कार्यालय, सेक्टर-1, भिलाई द्वारा शाखा विक्रय कार्यालय के प्रथम तल सभागार में नराकास स्तरीय ‘हिंदी निबंध प्रतियोगिता’ एवं ‘चित्र देखो-कविता लिखो’ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजक संस्थान के प्रमुख, महाप्रबंधक (विक्रय) व शाखा प्रबंधक, शाखा विक्रय कार्यालय, सेक्टर-1, भिलाई, श्री संतोष पात्रा, महाप्रबंधक (विक्रय) एवं विक्रय निवासी प्रबंधक, केन्द्रीय विपणन संगठन सेक्टर-1, भिलाई, श्री बिजय कुमार, निर्णायकगण श्री नितिन गोस्वामी, सहायक अधीक्षक (डाकघर) उपसंभाग दुर्ग तथा श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी, उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा), भिलाई इस्पात संयंत्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम संस्थान प्रमुख श्री संतोष पात्रा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए आयोजन के लिए नराकास, भिलाई-दुर्ग की प्रेरणा व प्रोत्साहन को विशेष रूप से श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि, हिंदी में कामकाज के प्रसार के लिए सेल-केन्द्रीय विपणन संगठन, शाखा विक्रय कार्यालय द्वारा नराकास स्तरीय आयोजनों का क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा, उन्होंने हिंदी को कार्यालयीन कार्योंव सकल निष्पादन में सहायक व लाभदायक निरूपित किया। श्री बिजय कुमार, विक्रय निवासी प्रबंधक, केन्द्रीय विपणन संगठन सेक्टर-1, भिलाई ने पुरस्कार वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हम सभी हिंदी अनुरागी हैं हमारा यह दायित्व है कि, अपने-अपने स्तर पर हिंदी के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में शत-प्रतिशत प्रयोग सुनिश्चित करने अपना श्रेष्ठ योगदान दें।
प्रतियोगिता में दुर्ग-भिलाई स्थित ‘नगर राजभाषा का कार्यान्वयन समिति के विभिन्न सदस्य संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान तथा हिंदी में दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निर्णायकगण के स्वागत के उपरांत सर्वप्रथम मुख्या अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायकगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात जून एवं जुलाई माह में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई ‘हिंदी निबंध प्रतियोगिता’ एवं ‘चित्र देखो-‘कविता लिखो’ प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात सुश्री नेहा जंघेल, सहायक प्रबंधक(विक्रय) एवं नामित राजभाषा अधिकारी ने हिंदी के महत्त्व एवं प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
निर्णायकगण के मूल्यांकन के आधार पर श्री के.पी. शैन सहायक प्रबंधक (विक्रय) ने परिणामों की घोषणा की। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे : – प्रथम- सुश्री अमृता गंगराडे, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), भिलाई इस्पात संयंत्र, द्वितीय- श्री सौरभ मिश्रा, पैकर, भारतीय डाक विभाग, तृतीय- सुश्री गरिमा चन्द्रा, कार्यालय प्रशिक्षु, सेल-शाखा विक्रय कार्यालय। प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे : – श्री युवराज पैकरा, इंजीनियरिंग एसोसिएट, भिलाई इस्पात संयंत्र, सुश्री ईवा बखला, स्टाफ नर्स (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ), भिलाई इस्पात संयंत्र, श्री चन्द्रकांत तुकाराम घागरे, इंजीनियरिंग एसोसिएट, भिलाई इस्पात सयंत्र, श्री किशोर कुमार नशीने, जूनियर इंजीनियर, भिलाई इस्पात संयंत्र, एवं सुश्री रितिका शर्मा, कार्यालय प्रशिक्षु, केन्द्रीय विपणन संगठन सेक्टर-1, भिलाई।
चित्र देखो-कविता लिखो’ प्रतियोगिता में पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे : – प्रथम- श्री केदार नाथ सोनबेर, व्याख्याता, भिलाई इस्पात संयंत्र, द्वितीय- सुश्री अमृता गंगराडे, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा),, भिलाई इस्पात संयंत्र, तृतीय- श्री विजेन्द्र कुमार वर्मा, इंजीनियरिंग एसोसिएट, भिलाई इस्पात संयंत्र। प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे : – सुश्री गरिमा चन्द्रा, कार्यालय प्रशिक्षु, सेल-शाखा विक्रय कार्यालय, श्री अनिल कुमार अग्रवाल, सहायक प्रबंधक, भिलाई इस्पात संयंत्र, सुश्री अनुराधा ध्रुव, इंजीनियरिंग एसोसिएट, भिलाई इस्पात संयंत्र, श्री मनीष गुप्ता, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं श्री अनिल कुमार द्विवेदी, उप प्रबंधक, भिलाई इस्पात संयंत्र।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री गरिमा चन्द्रा, कार्यालय प्रशिक्षु, सेल-शाखा विक्रय कार्यालय ने किया तथा आभार प्रदर्शन सहायक महाप्रबंधक (विक्रय) श्री प्रशांत शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र सहित केन्द्रीय विद्यालय, डाक विभाग, सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट, भारतीय जीवन बीमा निगम सहित नराकास, भिलाई-दुर्ग के विभिन्न सदस्य संस्थानों के कार्मिकों ने भाग लिया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)