- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र : सेल- भिलाई में एलडीसीपी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत विनय कुमार ने लद्दाख़ की दुर्गम स्थान में 11,155 फीट की ऊँचाई पर हाफ मैराथाॅन की दौड़ पूरी की
भिलाई इस्पात संयंत्र : सेल- भिलाई में एलडीसीपी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत विनय कुमार ने लद्दाख़ की दुर्गम स्थान में 11,155 फीट की ऊँचाई पर हाफ मैराथाॅन की दौड़ पूरी की

👉 • भिलाई इस्पात संयंत्र में अपने नियमित कार्यदायितत्वों के निर्वहन के साथ विनय कुमार ने फिटनेस के प्रति निरंतर समर्पण एवं अनुशासन बनाए रखते हुए इस चुनौती पूर्ण हॉफ मैराथन के लिए स्वयं को तैयार किया
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई इस्पात संयंत्र
• सेल-भिलाई [23 सितम्बर, 2026] : भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधक (एलडीसीपी) के पद पर कार्यरत श्री विनय कुमार ने लद्दाख की दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आयोजित हाफ मैराथन में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए 11,155 फीट की ऊंचाई पर 21.1 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। अत्यधिक ऊंचाई, कम ऑक्सीजन एवं कठिन पहाड़ी भू-भाग के बीच इस मैराथन को पूरा करना उनकी शारीरिक सहनशक्ति, दृढ़ संकल्प एवं अनुशासन का परिचायक है।
भिलाई इस्पात संयंत्र में अपने नियमित कार्यदायित्वों के निर्वहन के साथ श्री विनय कुमार ने फिटनेस के प्रति निरंतर समर्पण एवं अनुशासन बनाए रखते हुए इस चुनौतीपूर्ण हाफ मैराथन के लिए स्वयं को तैयार किया। कार्यदायित्वों के साथ शारीरिक फिटनेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस उपलब्धि को विशेष बनाती है। उनकी यह उपलब्धि कार्य और फिटनेस के बीच संतुलन बनाए रखते हुए चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
श्री विनय कुमार पवार की इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि निरंतर अभ्यास, आत्मअनुशासन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को भी सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकता है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)