- Home
- Chhattisgarh
- ‘न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति’ के तत्वावधान में लक्ष्मी ग्रीनसिटी के गार्डन में विधि-विधान से पूजा मंच में मनाया गया कोजागरी लक्ष्मी पूजा
‘न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति’ के तत्वावधान में लक्ष्मी ग्रीनसिटी के गार्डन में विधि-विधान से पूजा मंच में मनाया गया कोजागरी लक्ष्मी पूजा

👉 • कॉलोनीवासियों की सहभागिता से पूजा आयोजन भक्ति और उल्लास से भरा रहा
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई [रिसाली]
भिलाई [25 अक्टूबर, 2026] : न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति”, रिसाली की ओर से रविवार को लक्ष्मी ग्रीनसिटी के गार्डन में बने पूजा मंच पर कोजागरी लक्ष्मी पूजा पारंपरिक विधि-विधान से धूमधाम के साथ मनाई गई। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तिमय माहौल में माँ लक्ष्मी की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।

मान्यता है कि कोजागरी पूर्णिमा की रात माँ लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और जागकर पूजा करने वाले भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने रात्रि में पूजा संपन्न की।


पूजा के बाद माँ लक्ष्मी को पारंपरिक भोग अर्पित किया गया। भक्तों में भोग-प्रसाद के साथ दूध की खीर भी वितरित की गई। शरद पूर्णिमा की चाँदनी और खीर की परंपरा आयोजन का खास आकर्षण रही। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणें अमृततुल्य होती हैं, इसलिए इस दिन खीर बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने की परंपरा है। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद माँगा।
इस पावन संध्या में पंडाल में समिति के अध्यक्ष एन. के. बैनर्जी, महासचिव दीप कर के अलावा अशोक चक्रवर्ती, अशोक सरकार, देबाशीष सरकार, एस. एन. पी. शर्मा, अरुण दास, सुबीर सेन, शांतनु दासगुप्ता,मृतुन्जय मजूमदार, सूरज सिंह,अमीत दत्ता, आर. एन. सेनगुप्ता, संजीत राय, सुदर्शन दास, पराग, प्रतीक मंडल, दीबेन्दू मित्रा, नरेंद्र नाथ बैनर्जी, एम. के. मुखर्जी,कमलजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महिलाओं में शोमा कर, अनिशा राय चौधरी, शोमा मुखर्जी, शम्पा राय, जॉली सरकार, मीता राय, सरस्वती दास, मंजू मंडल, कृष्णा दत्ता, राखी लाहा, जया सेन, अंजना बैनर्जी और रूपोश्री सरकार की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कॉलोनीवासियों की भागीदारी से पूरा आयोजन भक्ति और उल्लास से भरा रहा।
संस्कृति और एकता को मजबूती
समिति के वरिष्ठ सदस्य शांतनु दासगुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के साथ समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)