- Home
- Chhattisgarh
- इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड : सत्ता में आने पर 9% रिड्यूसिंग ब्याज दर पर ऋण देने का वादा
इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड : सत्ता में आने पर 9% रिड्यूसिंग ब्याज दर पर ऋण देने का वादा

👉 • मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है.
👉 • 26.54 करोड़ रुपए के नाम पर पिछला चुनाव लड़ा गया था. मगर 5 साल में मिला महज रु. 1.31 करोड़ का आदेश
👉 • 9 फीसद गारंटी पैनल से चुनाव लड़े वर्तमान अध्यक्ष ब्रिज बिहारी मिश्रा कार्यकारिणी को भी घेरा गया.
👉 • पत्रकारवार्ता में पवन साहू, शिव बहादुर सिंह, घनश्याम साहू, ऋषभ घोष, अमृता पासवान, प्रिया माधुरी, महेंद्र सिंह और अजय उपस्थित हुए

भिलाई [प्रेसवार्ता से शमशीर सिवानी] : इस्पात कर्मचारी को-ऑप. सोसाइटी लिमिटेड [सेक्टर-6] का चुनाव ब्याज दरों के साथ करोड़ों रुपए की वसूली और सदस्यों की जमा पूंजी की सुरक्षा के मुद्दे पर गरमा गया है। ‘नौ फीसद गारंटी पैनल’ ने मौजूदा कार्यकारिणी को घेरते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के निविदा दस्तावेज में स्मृति नगर गृह निर्माण समिति से 26.54 करोड़ रुपए की वसूली योग्य राशि का उल्लेख था, लेकिन वर्तमान कार्यकाल में 22 जुलाई 2022 को संयुक्त पंजीयक का महज 1.31 करोड़ रुपए का वसूली आदेश आया।
पत्रकारवार्ता में संचालक मंडल के सदस्य पवन साहू ने बताया कि 2021 के चुनाव में करीब 28 करोड़ की वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन 5 दिसंबर
2021 को नई कार्यकारिणी के गठन के बाद वसूली राशि सिमटकर 1.31 करोड़ रह गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 अगस्त 2022 को यह राशि सोसायटी के खाते में जमा हो गई, जबकि संचालक मंडल को आदेश की जानकारी एक दिन बाद 2 अगस्त को दी गई। इस गंभीर मामले पर आमसभा बुलाकर सदस्यों को भरोसे में लेना आवश्यक था.
पैनल के वरिष्ठ सदस्य शिव बहादुर सिंह ने कहा कि-
संस्था की वास्तविक उपलब्धि करीब 63 करोड़ रुपए की वसूली तय करने में थी। उन्होंने दाव किया कि संचालक हरिराम यादव पवन साहू, जेके गहने, केपी चंद्राकर विनोद वासनिक और धनंजन चतुर्वेदी ने मामले को हाईकोर्ट तव पहुंचाने में अहम भूमिका निभाड पैनल ने सत्ता में आने पर पहली ‘बोर्ड बैठक में ऋण की ब्याज दर । प्रतिशत से घटाकर रिड्यूसिंग आधा पर 9 प्रतिशत करने, स्मृति नगर व पांच एकड़ बंधक जमीन दस्तावेजों की जांच कराने तथा वसूली को कानूनी रूप से आगे बढ़ का वादा किया है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)