• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ •छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार- विजय बघेल.

छत्तीसगढ़ •छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार- विजय बघेल.

5 years ago
469

■ कोरोना महामारी की संकटपूर्ण घड़ी में अपने प्रदेश की चिंता छोड़ कर असम में बैठकर पिकनिक मनाना मुख्यमंत्री की असंवेदनशीलता- विजय बघेल

■ असम चुनाव के लिए फंड मैनेज करने के चक्कर में छत्तीसगढ़ बन गया कांग्रेस का वसूली गढ़- विजय बघेल

●छत्तीसगढ़ । जिला-दुर्ग । छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस की भयावह स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति बेकाबू हुई है इसके लिए राज्य शासन का लापरवाहीपूर्ण रवैया स्पष्ट रूप से जिम्मेदार है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए 3 माह से अधिक समय तक हजारों वैक्सीन डोज़ को अनावश्यक रूप से रोके रखा और अपनी बेवजह की जिद्द से उसे जनता तक नहीं पहुंचने दिया, और इसी दौरान कोरोना की गति तेज हो गई जबकि उसी वैक्सीन पर विश्व के 18 से अधिक देशों ने विश्वास कर अपने यहाँ कोरोना को नियंत्रित किया लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया, छत्तीसगढ़ में कोरोना की भयावह स्थिति के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी की भयावह स्थिति का सामना कर रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को लावारिस छोड़ कर असम में अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार करके गांधी परिवार की नजरों में नंबर बढ़ाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री अपने खुद के प्रदेश और जनता की चिंता छोड़कर दूसरे राज्य में पोलिटिकल पिकनिक मना रहे हैं। सत्ता के शिखर में बैठे व्यक्ति से ऐसे आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासन-प्रशासन नाम की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है, लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव हो चुके लोगों के निदान के लिए कहीं कोई सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। प्रदेश में कई जगह अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और कोरोना की बीमारी में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्राण रक्षा के लिए ऑक्सीजन एक अनिवार्य आवश्यकता है, ऑक्सीजन के अभाव में मृत्यु दर बढ़ने की पूरी संभावना है। जिसके लिए कोई पूर्व तैयारी शासन प्रशासन द्वारा नहीं की गई है क्योंकि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की चिंता छोड़कर असम में डेरा जमाए बैठे है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्वॉरेंटाइन में रहने वाले लोगों की ना तो सही मॉनिटरिंग हो रही है ना ही उन्हें इलाज संबंधी कोई किट इत्यादि प्रदान की जा रही है। कोरोना मरीजों को प्रदेश सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को 230 वेंटिलेटर प्रदान किए गए थे जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है कि उक्त 230 वेंटिलेटर का कहां और किस प्रकार से उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की अधूरी तैयारी और उपलब्ध सीमित संसाधनों के बावजूद यहाँ के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी निरंतर चौबीसों घंटे मेहनत करके महामारी से जनता को बचाने का पुनीत कार्य कर रहे है जो कि अभिनंदनीय है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फंड मैनेजर बनाया है, इसीलिए कोरोना महामारी से लड़ने की बजाए प्रदेश सरकार अवैध वसूली और उगाही में लगी है, छत्तीसगढ़ से अवैध वसूली और उगाही का पैसा असम में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में लगाने हेतु सीमेंट उद्योग में प्रति बोरी 50 से 60 रुपये भूपेश टैक्स लगाया गया, शराब के अवैध व्यापार करने वाले कोचियों से अवैध उगाही करके उन्हें गांव गांव गली गली में शराब बेचने की खुली छूट दे दी गई है, अवैध शराब के परिवहन और भंडारण के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों पर कार्यवाही हुई है। असम चुनाव के फंड मैनेजर के इशारे पर ही भू माफियाओं से मोटी रकम वसूल कर आम जनता से छल करने की उन्हें खुली छूट दी जा रही है दूसरी तरफ रेत माफिया निरंकुश होकर रेत की चोरी करके तीन गुना कीमत में रेत बेचने के साथ साथ गुंडागर्दी करते हुए आतंक मचा रहे है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जन स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस सरकार केवल शराब से कमाई कर राजस्व इकट्ठा करने की मानसिकता से काम कर रही है। शराब के भंडारण की सीमा को बढ़ाकर 5 लीटर करना ही सरकार की गलत नीयत को दर्शाता है। शराब की खपत बढ़ाकर किसान,मजदूर और युवा को शराब पर आश्रित बनाने की योजना से कांग्रेस सरकार काम कर रही है इसी कारण जहां एक तरफ शराब में कई प्रकार की ड्यूटी कम करके उसकी कीमत कम की जा रही है वही भंडारण क्षमता को बढ़ाकर 5 लीटर तक कर दिया गया है ताकि लोग अधिक से अधिक शराब पीकर अपना स्वास्थ्य और पारिवारिक शांति खराब करें और प्रदेश का सामाजिक माहौल बिगड़े। प्रदेश में बढ़ते अपराध के पीछे भी शराब का ही हाथ है जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रही है उसके कारण अपराध की प्रकृति और आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे है। छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बनता चला जा रहा है तो इसमें प्रदेश सरकार की गलत नीति के चलते शराब की बेतहाशा बिक्री किया जाना प्रमुख कारण है। प्रदेश सरकार के शराब प्रेम को इसी घटना से समझा जा सकता है कि प्रदेश सरकार ने दिनांक 28 मार्च होलिका दहन के दिन शाम 4:30 बजे शराब दुकान बंद करने का निर्णय लिया जिसे उसी दिन शाम 4:00 बजे संशोधित करते हुए रात्रि 10:00 बजे तक दुकान खोलने का नया आदेश जारी किया।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश शासन ने कभी भी कोई आपातकालीन तैयारी नहीं की, जिसका खामियाजा आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल के लॉकडाउन के दौरान तमाम उपाय करते हुए महामारी से निपटने के लिए तमाम साधन संसाधन जुटा लिए थे इसके विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 1 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी महामारी से निपटने के लिए कोई अतिरिक्त उपाय नहीं किए जिसके कारण आज जब भयावह स्थिति है तो डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सतत मेहनत के बावजूद छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य तंत्र लोगों को राहत पहुंचाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। निजी अस्पतालों पर कोई लगाम नहीं होने से लोगों की मेहनत की कमाई के लाखों रुपए कोरोना के इलाज में बेवजह लूटे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शासन और व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है प्रदेश की जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है और जिस प्रकार रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था ठीक उसी प्रकार आज छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी के प्रकोप से जल रहा है और यहां का मुखिया असम में जाकर बांसुरी बजा रहा है।

सांसद विजय बघेल ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने तो अपने स्वर्गीय नेता राजीव गांधी के नाम पर चलने वाली योजना में भी अन्याय कर दिया है और किसानों को दी जाने वाली अंतिम किस्त में बिना कोई कारण बताए कटौती कर दी है। न्याय के नाम पर चलाई जा रही योजना में अन्याय किया जा रहा है। राजीव गांधी जैसे सम्माननीय नेता का नाम जिस योजना से जुड़ा हो उस योजना को भी ईमानदारी से लागू नहीं किया गया। विजय बघेल ने कहा कि सरकार अभी पुराने साल की धान खरीदी की पूरी रकम का भुगतान नहीं कर पाई है ऐसे में वर्तमान वर्ष की धान खरीदी की अतिरिक्त राशि और बोनस का कोई ठिकाना ही नहीं है। गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी और धान की पूरी रकम भुगतान करने का झूठा वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अब अपने असली रंग दिखा रही है लेकिन गंगाजल की झूठी शपथ का हिसाब किताब आने वाले समय में प्रदेश की जनता जरूर करेगी।

[ ●विशेष समाचार डेस्क, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’. ●प्रिंट एवं वेबसाइट वेब पोर्टल, न्यूज़ ग्रुप समूह,रायपुर, छत्तीसगढ़. ]

●●● ●●●

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े
breaking Chhattisgarh

गणेशोत्सव पर छत्तीसगढ़ में 700 करोड़ का कारोबार, 50 लाख घरों में विराजेंगे बप्पा, मूर्तियों के दाम 50% तक बढ़े

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात नेत्रहीन भी बन सकेंगे प्रथम-द्वितीय श्रेणी के अधिकारीसरकारी पद चिन्हांकित

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत
breaking Chhattisgarh

जशपुर से बस्तर तक कंटेंट क्रिएटर्स का कमाल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को 40 देशों तक पहुंचाया, भाषा बनी डिजिटल ताकत

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से लखपति दीदी तक… ढाई साल में विष्णु देव साय सरकार के बड़े फैसलों से ऐसे बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम
breaking Chhattisgarh

ताकतवर की सेवा करना और कमजोर को धोखा क्या यही न्याय है? – एमए बेबी, महासचिव, सीपीआईएम

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित
breaking Chhattisgarh

ब्रह्माकुमारीज़ : ‘एक रिश्ता- जो जीवन बदल दे’ थीम पर श्री कृष्ण की दिव्य झांकी [3-22 सितम्बर, 2026] कर रही है सभी को आकर्षित

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु के सलेम स्टील प्लांट के महिला सर्किल समूह महिला समाज का तीज मिलन समारोह सम्पन्न

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS
breaking international

PM मोदी की बात पुतिन-शी तक पहुंचाने वाले सिद्धार्थ बाबू कौन? AIR 15 के बाद भी IAS नहीं, चुना IFS

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र
breaking Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में इतने सालों से रह रहे हैं तो हो जाएंगे पात्र

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
breaking Chhattisgarh

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! प्राचार्यों को अब रोज करना होगा ये काम, जानिए छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे
breaking Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने परिवार संग देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहे

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण
breaking National

एक ही तारीख, दो अलग संदेश! 9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने याद किया स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा
breaking international

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
breaking Chhattisgarh

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम
breaking Chhattisgarh

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

CM साय ने टाउन प्लानिंग के 21 सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- शहरों की नींव होगी मजबूत

कविता

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन