धरमपुरा गांव में सतनामी समाज के लोगो के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष पद्मा मनहर ने दिया, कलेक्टर और एसपी को 15 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन भेजने के निर्देश
4 years ago
509
0
कवर्धा | दिनांक 11 जुलाई 2022 को धरमपुरा गांव के चंद्रवंशी समाज के लोगो ने सतनामी समाज के लोगो के घर में घुसकर प्राणघातक हमला किए जाने संबंधी समाचार विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। घटित घटना की गंभीरता को देखते हुए छ. ग. राज्य अनु. जाति आयोग, रायपुर ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, जिला कवर्धा को जांच प्रतिवेदन 15 दिन के अंदर भेजने के लिए निर्देशित किया।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)