पुलिस की सायरन सुन कूद पड़ा तालाब में युवक, गोताखोर और युवक दोनो गायब, फस गए जल कुंभी में
6 years ago
508
0
दीवाली त्योहार के समय पर कोरबा कुछ युवक कोतवाली इलाके में तालाब किनारे जुआ का खेल, खेल रहे थे. उसी समय पुलिस की टीम अचानक मौके पर पहुंच गई. गाड़ी के सायरन की आवाज से सारे इधर-उधर भाग गए और 25 साल का अशोक नायडू और कुछ अन्य युवक डर से तालाब में कूद गए. उसकी ढूंढने एक गोताखोर भी तालाब में उतरा, लेकिन वह भी गायब हो गया. वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब में जलकुंभी है, आशंका है कि अशोक इसी कारण फंस गया. अब एसडीआरएफ की टीम दोनों युवकों की तलाश कर रही है.
एसडीआरएफ की टीम रामसागर पारा के तालाब में आधुनिक उपकरणों की मदद से दोनों युवकों की तलाश कर रही है मिली जानकारी के अनुसार अभी तक उनका कोई पता नहीं लग पाया है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)