राहत की खबर! रविवार से मिलेगी यात्रियों को एमएसटी की सुविधा
5 years ago
328
0
दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रविवार से एमएसटी की सुविधा फिर से मिलेगी। एसईसीआर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हजारों रेल यात्रियों को एमएसटी की सुविधा मिलने लगेगी। जोन के तीनों रेल मंडल रायपुर,बिलासपुर औऱ नागपुर रेल मंडल के यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेगी।
अनरिजर्व कोच में एमएसटी की सुविधा मिलेगी। बीते 22 महीने से एमएसटी की सुविधा बंद थी। यह सुविधा पुन:बहाल करने की पुरजोर मांग यात्रियों के द्वारा भी उठायी जा रही थी आखिर एसईसीआर को मांग माननी पड़ी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)