मंत्री ताम्रध्वज साहू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इन्हें मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
5 years ago
572
0
कांग्रेस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को अपने ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यादव को तत्काल प्रभाव से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया।
बता दें कि यादव ने ताम्रध्वज साहू का स्थान लिया है। श्री साहू छत्तीसगढ़ सरकार में गृह मंत्री हैं। आज दोपहर को ही ताम्रध्वज साहू ने ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

chhattisgarhaaspaas
Previous Post ■सेमिनार : निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर.
Next Post ■कहिनी : डॉ. दीक्षा चौबे.
विज्ञापन (Advertisement)