बिग ब्रेकिंग- त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी की बल्ले बल्ले, मेघालय में संगमा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी पर बहुमत से दूर, पीएम मोदी 7 बजे पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय
3 years ago
565
0
भारत के 3 राज्यों त्रिपुरा, नगालौंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे अब लगभग साफ हो चुके हैं. त्रिपुरा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है. वहीं नगालैंड में बीजेपी और उसकी गठबंधन सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी आसान बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है. इसके अलावा मेघालय में सीएम कोनराड संगमा की एनपीपी 27 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि 60 सदस्यीय विधानसभा में वह बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटों से थोड़ा पीछे रह गई है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)