देश के इस नदी में मिला कोरोना वायरस, लिए गए पानी के सैंपल मिले संक्रमित.
5 years ago
357
0
देश मे जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. अब कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर गुजरात के अहमदाबाद शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाली साबरमती नदी में कोरोना वायरस की मिलने की पुष्टि हुई है। कुछ समय पहले नदी से लिए गए पानी के सैंपल जांच में संक्रमित मिले हैं। इतना ही नहीं साबरमती नदी के अलावा अहमदाबाद के अन्य जल स्रोत कांकरिया, चंदोला झील से लिए गए सैंपल भी जांच में संक्रमित मिले हैं। इन सभी सैंपल में वायरस की मौजूदगी काफी अधिक बताई गई है। आईआईटी गांधी नगर सहित देश के आठ संस्थानों ने मिलकर यह अध्ययन किया है, जिसमें नई दिल्ली स्थित जेएनयू के स्कूल ऑफ इनवॉयरमेंटल साइंसेज के शोद्यार्थी भी शामिल हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)