नववर्ष पर विशेष : बलदाऊ राम साहू
3 years ago
269
0
💜
नए साल में
-बलदाऊ राम साहू
[ दुर्ग छत्तीसगढ़ ]
आओ मिलकर खुशी मनाएँ नए साल में
नए-नए हम मित्र बनाएँ नए साल में।
सब है अपने नहीं पराए इस दुनिया में
ऊँच-नीच का भेद मिटाएँ नए साल में।
छोटे-मोटे झगड़े-झंझट को हम टालें
मन का सारा मैल हटाएँ नए साल में।
मर्यादा में रहना होता, सबसे अच्छा
राम-कृष्ण-सा हम बन जाएँ नए साल में।
कोई ऐसा काम करें जग जाने सारा
और देश को आगे हम लाएँ नए साल में।
कल की बातें हुई पुरानी को बिसराएँ
वर्तमान को सुखद बनाएँ नए साल में।
•संपर्क-
•94076 50458
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)