15 साल पहले ट्रेन में खोया सोने का लॉकेट, जानिए आश्चर्य कर देने वाली कहानी
6 years ago
598
0
एक जनवरी रेलवे पुलिस ने 2005 में उपनगरीय ट्रेन यात्रा के दौरान खोया हुआ ठाणे की एक महिला का गणेश भगवान बना हुआ सोने का लॉकेट उसे लौटा दिया। विभाग ने यह जानकारी साझा करी ।
हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने पुलिस को बताया था कि लॉकेट का वजन केवल 5.80 मिलीग्राम था, और उस समय उसकी कीमत महज 400 रुपये थी परन्तु आज इसकी कीमत 25,000 रुपये है ।
ठाणे रेलवे पुलिस के अधिकारी एनजी खडकीकर ने कहा,‘‘नए साल की पूर्व संध्या पर, हम दिवा निवासी रेशमा अमृत को गणेश भगवान की छवि वाला लॉकेट वापस करने में कामयाब रहे।
रेलवे विभाग ने जानकारी दी कि कई बार उनके घर का दौरा किया, लेकिन बाद में, आधार रिकॉर्ड आदि को देखने सहित काफी प्रयासों के बाद, हमने पाया कि वह रायगढ़ के मनगांव चली गई हैं।”
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)