नवगीत
6 years ago
333
0
●मैं तेरा सम्मान करूँगा
-डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
तू मेरा सम्मान कराना
मैं तेरा सम्मान करूँगा
दिग्गज लोगों की श्रेणी में
तुझे बिठा, गुणगान करूँगा
गीत ग़ज़ल से क्या लेना है
ठहरे शब्दों के व्यापारी
एक दूजे को ताज़ बज्म में
पहना देंगे बारी – बारी
तेरे हर आयोजन में मैं
जी भरके अनुदान करूँगा
हामी भरने वालों को ही
हरदम अपने साथ रखेंगे
पिछलग्गू लोगों के ऊपर
चाल चलेंगे , हाथ रखेंगे
तू कुछ को नीचा दिखलाना
मैं कुछ का अपमान करूँगा
मूल्य लगाने वाला हो तो
दुनिया में सबकुछ बिकता है
नैतिक मूल्यों की रक्षा की
ख़ातिर आज कौन लिखता है
लक्ष्मी से ज्ञानदा जुटाकर
मैं अपना उत्थान करूँगा
कविता लिखने के चक्कर में
कौन करे अब माथा पच्ची
तू उत्कृष्ट बताना उसको
चाहे हो वो सबसे कच्ची
करेगा जिसकी तू सिफ़ारिश
मैं उसपर संधान करूँगा
●कवि संपर्क-
●7974850694
●●●. ●●●. ●●●.
chhattisgarhaaspaas
Previous Post भिलाई-चरोदा मेयर के पति ने पड़ोसी को मारा तमाचा
Next Post ग़ज़ल
विज्ञापन (Advertisement)