बचपन आसपास
6 years ago
325
0
●ए बी सी डी पढ़ती है
-डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’
ए बी सी डी पढ़ती है
शब्द नये नित गढ़ती है
डर लगता है सीढ़ी से
हाथ पकड़कर चढ़ती है
चन्द खिलौनों की ख़ातिर
मम्मी से वो लड़ती है
चींटी ग़र दिख जाए तो
छूने उसको बढ़ती है
भोलापन है आँखों में
ज़िद मनवाने अड़ती है
क्षण में हो जाती है ख़ुश
क्षण में रोज़ बिगड़ती है
लेकर ही दम लेती है
जिसके पीछे पड़ती है
टीचर बन जाती है जब
सबको थप्पड़ जड़ती है

●कवि संपर्क-
●7974850694
●●●. ●●●. ●●●
chhattisgarhaaspaas
Previous Post फुटबॉल मैच
Next Post लघुकथा
विज्ञापन (Advertisement)