महाशिवरात्रि विशेष
6 years ago
324
0
■बाबा भोलेनाथ
-प्रिया देवांगन ‘प्रियू’
[ पंडरिया-कबीरधाम-छत्तीसगढ़ ]
ध्यान मग्न रहते सदा, पर्वत करते वास।
बाबा भोले नाथ जी, पूरा करते आस।।
कांँवर पकड़े हाथ में, जाते हैं शिव धाम।
बम बम भोले नाथ की, जपते रहते नाम।।
सर में जटा विराज है, बहती गंगा धार।
कुंडल सोहे कान में, गले रुद्र की हार।।
डम डम डम डमरू बजा, करते भोले नाच।
पर्व महाशिवरात्रि पर, नाचे भूत पिशाच।।
बाबा भोलेनाथ जी, दर्शन देदो आज।
आये तेरे द्वार पर, रख दो सबका लाज।।
◆◆◆ ◆◆◆ ◆◆◆
chhattisgarhaaspaas
Previous Post गुजरात आसपास
Next Post ■छत्तीसगढ़ ■भिलाई नगरनिगम चुनाव
विज्ञापन (Advertisement)