■बचपन आसपास •डॉ. बलदाऊ राम साहू.
5 years ago
569
0
●जंगल में स्कूल
-डॉ. बलदाऊ राम साहू
[ दुर्ग-छत्तीसगढ़ ]
जंगल में स्कूल खोलने
बंदर आगे आया
इसको सुनकर शेर सिंह
हाथ मला पछताया।
बंदर ने ऐलान किया
शाला सब आएँगे
छोटे-बड़े सभी पढ़-लिख
आगे बढ़ते जाएँगे।
बंदर का ऐलान सुनकर
मोर-मोरनी बोले
मन हुआ प्रसन्न सबका
हर्षित अंतस डोले।
भालू, गीदड़ औ’ सियार
सभी लगे समझाने
शाला में पढ़ कर ही हम
बढ़ सकते हैं आगे।
इसीलिए सब को बच्चो
हँसते स्कूल जाना है
जग में अपना नाम चले
ऐसा बन जाना है।
●कवि संपर्क-
●9407650458
◆◆◆ ◆◆◆
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)