■बचपन आसपास : •डॉ. बलदाऊ राम साहू.
5 years ago
734
0
●हम समर्थ हैं
-डॉ. बलदाऊ राम साहू
[ दुर्ग-छत्तीसगढ़ ]
हम भारत के वीर सिपाही
अब कुछ करके दिखाएँगे
सीमा पर जाकर के अब तो
दुश्मन को चने चबाएँगे।
बार – बार गीदड़ धमकी से
कभी नहीं हम घबरायेंगे
सीना तान दुश्मन के आगे
वन्दे मातरम् हम गायेंगे।
हम समर्थ हैं और सक्षम हैं
दुनिया को यह बतलाना है
बढ़ प्रगति के पथ पर आगे
अब भारत नया बनाना है।
गौरवशाली इस भारत का
मान हम सदा बढ़ाएँगे
उन्नति के शिखरों पर पहुँचे
नवीन पथ पर ले जाएँगे।

●कवि संपर्क-
●94076 50458
◆◆◆ ◆◆◆
chhattisgarhaaspaas
Previous Post ■पर्यावरण प्रेमी निशु पांडे की कहानी.
विज्ञापन (Advertisement)