2 लघु कथा- महेश राजा, महासमुंद-छत्तीसगढ़
6 years ago
459
0
1-कबाड़ी महिमा
नगर के मुख्य अखबार में प्रथम पृष्ठ पर एक खबर छपी थी,कि नगर के एक कबाडी के यहांँ छापा पडा।एक करोड से ज्यादा की अवैध संपति जब्त हुई।
एक व्यंग्य कार मित्र ने यह खबर पढी तो वे बोल पडे-,”लो कर लो बात.और फिर भी हम रोते रहते है कि हमारा देश गरीब है।जब हमारे नगर के कबाडी का यह हाल है तो देश के कबाडियों की संपति कितनी होगी, सोचा है कभी?”
2-पहला बयान
चुनाव जीतने के बाद कान्फ्रेंस मे उनका पहला बयान-
-“भ्रष्टाचार बिल्कुल सहन नहीं करूंगा, जो भी करना है,मैं स्वयं ही करूंगा।”
यह बयान सार्वजनिक होते ही उनके बारे मे तरह तरह की बाते होने लगी।वे रातोंरात प्रसिद्ध हो गये।
आप क्या सोचते है,इस बयानबाजी से।पुतर के पालने से…..।
नेताजी राजनीतिक जीवन मे सफल रहेंगे.,यह तय है।
लेखक संपर्क-
94252 01544
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)