- Home
- Uncategorized
- पूर्णिमा मिश्रा को रसायन शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी [पीएचडी] की उपाधि
पूर्णिमा मिश्रा को रसायन शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी [पीएचडी] की उपाधि
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [राजनांदगांव]
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा शोध कार्य पूर्ण करने पर पूर्णिमा मिश्रा (पिता स्वर्गीय श्री रामदत पाण्डेय ) रसायन शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई।
उन्होंने अपना शोध कार्य हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के डिप्टी रजिस्ट्रार (प्रतिनियुक्ति पर) डॉ. राजमणि पटेल के निर्देशन तथा दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के सहायक प्राध्यापक डॉ. डाकेश्वर कुमार वर्मा के सह-निर्देशन में, ” Synthesis and Characterization of Halloysite Mediated Composites for the removal of Pollutants ” टॉपिक पर पूर्ण किया। शोध कार्य के सफल मूल्यांकन एवं विश्वविद्यालय की निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
वर्तमान में पूर्णिमा मिश्रा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), जिला राजनांदगांव की प्रयोगशाला में केमिस्ट के पद पर कार्यरत हैं।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)