• Chhattisgarh
  • ■लेख : आप छत्तीसगढ़ में महाभारत करवाते हो ?

■लेख : आप छत्तीसगढ़ में महाभारत करवाते हो ?

5 years ago
410

♀ छत्तीसगढ़ गौरव पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जब पहली बार इंदिरा गांधी से मिली थी तो उन्होंने पूछा था- तो आप हैं जो छत्तीसगढ़ में महाभारत करवाती हैं ? इस पर तीजनबाई ने कहा- ‘में ह महाभारत नहीं करवाथव…में ह महाभारत सुनावत हव’.

♀ लेख आधारित बातचीत : – डॉ. सोनाली चक्रवर्ती.

इस लेख का शीर्षक कुछ समझ नहीं आ रहा होगा ना लेकिन यह वाक्य हमारे देश की एक गरिमामयी व्यक्तित्वसंपन्न महिला ने एक दूसरी महान कलाकार महिला से पूछा था और उनके जवाब ने प्रश्न पूछने वाले को अभिभूत कर दिया था

छत्तीसगढ़ गौरव पद्मविभूषण डॉ.तीजन बाई जी जब पहली बार श्रीमती इंदिरा गांधी जी से मिली थी तो उन्होंने हौले से मुस्कुरा के पूछा था-” तो आप हैं जो छत्तीसगढ़ में महाभारत करवाती हैं”
इस पर तीजनबाई जी ने अपनी निर्भिक आंखें उठाकर उनसे कहा था
-” में ह महाभारत नहीं करवाथंव.. में ह महाभारत सुनावत हंव”
इस पर हंसकर इंदिरा गांधी जी ने उनके कंधे पर हाथ रख कर कहा था-” कौन कहता है आप पढ़ी-लिखी नहीं है। आपने तो मेरी बात को एक क्षण में पकड़ लिया” और वह यादगार क्षण इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया

26 सितंबर को इंटैक (भारतीय सांस्कृतिक नीधि) का कार्यक्रम था।
आदरणीय गुरु जी
डी.एन. शर्मा सर ने मुझे बताया कि दो कार्यशाला होने वाले हैं। एक 26 तारीख को तीजन बाई जी के साथ और एक 3 अक्टूबर को रिखी क्षत्रीय जी के साथ

26 सितंबर को सुबह एक गाड़ी में शर्मा सर, मैं, दीपक रंजन दास दादा एवं श्री अनिल कुमार चौबे सर, प्राचार्य एम जे कॉलेज तीजन दीदी के गांव गनियारी जाने के लिए निकले ।
गांव पहुंचते-पहुंचते मैं उनके साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का स्मरण करने लगी।
2008 या 2009 की बात है मुझे ठीक से याद नहीं- बीएसपी का कार्यक्रम संचालन करना था
स्टील मिनिस्टर श्री वीरभद्र सिंह जी आए हुए थे जिसमें तीजन बाई जी का भी कार्यक्रम था।
मैं उहकी तैयारी के लिए मंच के पीछे घूम घूम के अपनी तैयारी को और सशक्त कर रही थी ।
केंद्रीय मंत्री जी के साथ अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम था। कोई भूल त्रुटि ना हो
इस की चेष्टा तो करनी ही थी ।
मंच के पीछे ही धीरे धीरे पान चबाती हुई तीजनबाई जी बैठी हुई थीं।
मैंने कई बार उनकी तरफ चोर निगाहों से देखा तो वे मुस्कुरा पड़ी .
मैंने उनको जाकर प्रणाम किया और वे सहज भाव से बात करने लगी
-“तोर का नाव हे नोनी”

मैने बैठने की आज्ञा मांगी। दीदी ने मुझे अचंभित करते हुए मेरी साड़ी के पल्ले को अपनी दो उंगलियों में लिया और उसे हल्के से खींचते हुए बोल़ी -“अब्बड़ सुंदर लुगरा है…. महंगा होही ना नोनी”?

और मैं चुप !
मुझे किसी ने मंत्र कीलित कर मानो वहां पर गाड़ दिया था।
ऐश्वर्य व सफलता के इस शीर्ष पर पहुंच कर यह महिला इतनी सादगी पूर्ण ढंग से अपनी मन की बात कैसे कह सकती है ।
यह साड़ी उनके कमाए गए समृद्धि के लिए कुछ भी नहीं है। ऐसी साड़ियां वह चुटकियों में खरीद सकती है लेकिन उनका पूछना और उनकी आंखों की मासूमियत मैं कभी नहीं भूल पाई।

साहस कर मैंने पूछा
-” दीदी मैं बचपन से आपको सुनते आ रही हूं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसिका हूं।क्या मैं एक बार आपका हाथ छू सकती हूं? मैं आप को छूकर महसूस करना चाहती हूं”।

तो वह हंसने लगी और अपना हाथ बढ़ा दिया।
मैंने धीरे से उनकी कलाई पर अपनी थरथराती उंगलियां रखी
वे बुखार से तप रही थी ।
मैंने आश्चर्य से उनको देखा -“दीदी आपको तो बहुत बुखार है”
उन्होंने कहा-” हव सुब्बे ले हे।आए के पहिलि गोली खाकर आए हंव”
मैंने उनसे पूछा
-“दीदी 15 मिनट बाद आपका का कार्यक्रम है जिसकी अवधि 40 मिनट है। आप कैसे कर पाएंगी आपकी तो आंखें बिल्कुल लाल जवाफूल सी हो गई हैं”

उन्होंने पान उठाते हुए मुझसे वह बात कही जो मेरी आगे आने वाली जिंदगी के लिए पाथेय बन गया ।
उसके बाद पता नहीं मैंने कितने कार्यक्रम किए होंगे उनकी इस बात ने मुझे कभी अपने कर्तव्य पथ डिगाया नहीं।
उन्होंने हंसकर कहा – *”कार्यक्रम के बात तो अइसे हे*….*वो तो मोर बर पूजा हे* *ते मोला मंच पर खड़ा भर कर… फेर देख”*

और हम मंच प्रेमियों के लिए यह वाक्य देववाणी बन गई।
उसके बाद कई बार ऐसा हुआ कि मुझे बुखार रहा, पैरों में दर्द रहा ,बच्चे की तबीयत खराब रही, घर में कोई मुसीबत रही लेकिन अगर कमिटमेंट थी तो मैं मंच पर अपना कार्य अच्छे से कर पाई क्योंकि सच में मंच पर खड़े होते ही सारी व्याधि भाग जाती थी ।यह मुझे लगता है कि तीजन दीदी का ही आशीर्वाद है।

उसके बाद उनको मंच पर आमंत्रित किए जाने पर मंच पर वे ऐसे दहाड़ी कि वह क्षण भी इतिहास में दर्ज हो गया।

जब वे मंच के पीछे पहुंची तो पसीने में लथपथ थी और बुखार का नामोनिशान नहीं था। चेहरे पर थी वही परमहंसी मुस्कान….

मैंने उनसे पूछा था
-‘दीदी भिलाई इस्पात संयंत्र में आप किस पद पर हैं कृपया बता दें”.
थोड़ी देर सोचने का भान करती हुई वह मुझे एक भैया को दिखा कर कहती है -“मैं ह नई जानंव नोनी। ते दीपक ले पूछ ना। वो ह बने जानते”

ऐसी कई छोटी-छोटी बातों की गठरी उस दिन मेरी झोली में जमा हो गई थी। एक कार्यक्रम का वर्णन सुनाते हुए मुझसे कहने लगी कि ऐसी ऐसी हरकत करते हैं आयोजक कि क्या बताउ़ं।
किसी जगह कार्यक्रम देने से पहले मैं गेस्ट हाउस में थी तब आयोजक आया मेरे पास और वह भी टेंपो लेकर आया था कार्यक्रम स्थल ले जाने
और मुझसे कहता है कि दीदी गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है ।
आप टेंपो में चल सकेंगी?
तो मैंने उनसे कहा
-“मे ह ठेला मं घलो चल दूंहूं पर बेटा तोर नौकरी ह चल दीही। अइसने झन कर। जिम्मेदार मन सुनही ना तो तोला रिसियाही”

इस भोलेपन पर मन हुआ था उनके गले लग जाऊ।

उसके बाद भी कई मुलाकातें हुई है कार्यक्रमों में।
पिछले वर्ष महिला दिवस पर राजनांदगांव में उनसे ही टीम स्वयंसिद्धा ने सम्मान ग्रहण किय। कई प्रोग्राम में मिले और उनकी सादगी देखकर हर बार लगता था कि क्या यही है पद्मश्री,
पद्म भूषण, पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई जी???

आज फिर उनसे मिलने जा रहे थे ।

उनके गांव के घर पहुंचे और घर भी तो फिर उनका ही था ।
वैसा ही सादगी से भरा हुआ ना कोई तामझाम ना कोई टीम टाम।
एक सादा सा घर। बाहर वाले कमरे में एक बड़ा सा गेट मानो वह सभी के लिए हमेशा खुला है ।
एक साधारण सा सोफा और प्लास्टिक की दो-चार कुर्सियां।

दीवार पर अचानक मेरी आंखें अटक कर रह गई… पद्म विभूषण!

पद्म विभूषण का प्रमाण पत्र एक साधारण से फ्रेम में एक साधारण से बिना पुट्टी की दीवार पर अपनी पूरी गरिमा के साथ चमक रहा था। उसे दिखावे की कोई जरूरत नहीं थी ।
घर के अंदर से तीजन दीदी निकली -‘तुम मन आ गे हस गा.. बइठो ।”
भोले-भाले ग्रामीण वेशभूषा में सजे उनके घर वालों को उनका आर्डर हो गया कि चाय पानी लाओ, मेहमानों का स्वागत करो।
फिर हमारे कैमरा और नेटवर्क सेटिंग तक वह अपनी बातें धीरे-धीरे कहने लगी कि अब कान से ठीक से सुनाई नहीं देता।

कहने लगी मंच का शोर इतना सुना जिंदगी भर कि अब कानों से ठीक से सुनाई नहीं देता ।
हमें हर बात उनसे दो-तीन बार जोर से कहनी पड़ रही थी
डी.एन. शर्मा सर जी के साथ उन्होंने साक्षरता अभियान में बहुत काम किया था। वे स्वयं भी उसी समय साक्षर हुई थी ।

उनका साक्षात्कार लेने वाले थे दीपक दास दादा जो पुरे भिलाई के चलते फिरते गजेटियर है। तिजन दीदी ने उनको देखते ही कहा-” ते हा फिर आ गे हस”
और दोनों खिलखिला कर हंस पड़े

और मैं फिर से उनके सानिध्य व उपस्थिति के मोह में खोने सी लगी। उनके चेहरे से मेरी आंखें हटती नहीं और
वह
वह मानो किसी भावजगत में थी। सबके बीच में बैठकर भी कहीं और खोई सी लेकिन उनकी आंखों से कुछ छूट भी नहीं रहा था।

उनके घर के सामने ही किसी ने अपनी गाड़ी जोरों से स्टार्ट करने की कोशिश की तो अपनी कुर्सी से ही उन्होंने झिड़क दिया
-” ते जा तो… आगे जाकर अपना फटफटिया ला चलाबे ।एक सूटिंग चल थे”
फटफटिया वाला भाई “हव दीदी हव” बोल कर अपनी गाड़ी पैदल ही आगे ले गया।

हम पद्म विभूषण
डॉ (श्रीमती) तीजन बाई जी के घर पर थे और यह था माहौल ।
छत्तीसगढ़ के एक गांव में गोबर और धान से मिली जुली धरती की सुगंध और दीदी की उपस्थिति एक जादुई तिलिस्म रच रहा था।

उसके बाद शुरू हुआ कार्यक्रम।
उनके विषय में बताया वरिष्ठ साहित्यकार
डॉ.परदेशी राम वर्मा जी ने।

तिजन दीदी के बारे में क्या बताया यह लिखने की मुझे जरूरत नहीं लेकिन डॉ. परदेशी राम वर्मा की आवाज में जो गर्व था उसने मुझे मुग्ध कर दिया ।
तीजन दीदी छत्तीसगढ़ के लिए कोहिनूर हीरा है और यह बात छत्तीसगढ़ के हर नागरिक व सरस्वती के वरद पुत्र अच्छी तरह जानते है।
वर्मा जी के वक्तव्य में स्पष्ट था कि तीजन केवल पद्म विभूषण तीजनबाई नहीं है हम सब के प्राणों के अंदर भरी हुई मणि हैं ।

दीपक दादा ने उनका साक्षात्कार प्रारंभ किया। उन्हें अम्मा कहकर बुलाया तो वे बड़ी प्रसन्न हो गई। क्योंकि यह कार्यशाला बच्चों के लिए थी और किशोर भाई के बच्चे उनको सुनने के लिए लालायित थे इसीलिए उनकी यात्रा के प्रारंभ के विषय में पूछना भी लाजमी था।
हम सब को भले ही पता हो छोटे बच्चों को तो हर चीज बतानी ही पड़ेगी ।

उनसे जब पूछा गया आपने पंडवानी का सफर कब शुरू किया तो उन्होंने बताया कि मैंने पहली बार 18 दिनों तक महाभारत की कथा सुनाई। पूरे 18 दिनों का वर्णन किया और उसके बाद
-‘मे ह गणेश पक्ष में बाहर निकले हंव… अब तक निकलेच हंव”
जी में आया मैं भी श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे उनसे कहूं कि कौन कहता है आप पढ़ी लिखी नहीं हैं !

उनका जीवन वृतांत चलता रहा ।बीच-बीच में उनकी पंडवानी के वीडियो दिखाए गए जिसमें ‘दुशासन वध’ और ‘गीता सार’ था। उनके विषय में बताते हुए तीजन दीदी के आंखों में जो चमक और चेहरे पर जो मिठास आई उससे समझ आया कि उन्हें अपना काम कितना पसंद है .
पंडवानी के विषय में बोलते समय ना उनको सुनाई देने की दिक्कत होती थी ना उनकी आवाज में खरखड़ाहट रहती थी।

वह मानो किसी वेगवती नदी सी बहती चली जाती थी

दीपक दादा ने बताया कि उन्होंने एक बार उनसे कहा था।-” यह पद्म विभूषण का प्रमाण पत्र मुझे दीजिए मैं इसे बड़े खूबसूरत से प्रेम में मड़वा के ले आता हूं।
इस पर उन्होंने जो कहा वह संपूर्ण जीवन दर्शन बन सकता है ।
-“ए तो केवल एक कागद के टुकड़ा हे का करबे फरेम के”

सच तो है
जिन की जबान पर स्वयं मां सरस्वती विराजमान है हृदय में स्वयं धरती मां का वास
उन्हें आवश्यकता भी नहीं इन लौकिक वस्तुओं की

उनसे जब पूछा गया कि जब पद्मश्री प्राप्त हुआ तो उन्हें यह खबर कैसे मिले और उन्हें कैसा लगा था तो इस प्रश्न के जवाब में तीजन दीदी अपनी चिर परिचित पान चबाने वाली मुद्रा में आई और कुछ सोचते हुए कहने लगी कि-” मैं कार्यक्रम के लिए तैयार हो रही थी जब तैयार होकर मंच के साइड में पहुंची तो मुझसे किसी ने कहा कि लो आ गई पद्मश्री तीजन बाई।
-” मे ह रिसिया गे हंव।मोर नाम तीजन हे…ए ला बिगाड़बे झन

तो फिर उन्होंने कहा कि आपको पद्मश्री पुरस्कार मिलने वाला है। उनको कुछ समझ में नहीं आया।
फिर जब दिल्ली में उन्हें पद्मश्री प्राप्त हुआ उसके बाद उन्होंने सोचा कि अच्छा यही है क्या पद्मश्री जिसके लिए उस दिन बोल रहा था

सादगी का ऐसा अद्भुत उदाहरण मैंने स्वचक्षुओं से तो नहीं देखा ।

कई मीठी व मधुर स्मृतियों के साथ हमने उनसे विदा ली ।
ऐसा लग रहा था घर के किसी बुजुर्ग को पीछे छोड़ के हम आ रहे हैं।

उनकी आवाज भी बैठी हुई थी वे ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी
लेकिन
मैं जानती थी कि फिर उनसे पूछने पर वह यही कहेंगी कि

-” ते मोला मंच पर खड़ा भर कर और फेर देख’

शेरनी की दहाड़ फिर पूरे जगत को प्रकंपित कर देगी

जय छत्तीसगढ़
जय भारत

●संपर्क-
●98261 30569

●●●●● ●●●●●

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन