- Home
- Chhattisgarh
- ■साप्ताहिक राशिफल [01-07 नवंबर :2021] ■आचार्य श्री उदयशंकर जोशी.
■साप्ताहिक राशिफल [01-07 नवंबर :2021] ■आचार्य श्री उदयशंकर जोशी.
【 ज्योतिष आर्य भट्ट,तंत्र-मंत्र वाचस्पति,ज्योतिष मिलेनियम मानद उपाधि सम्मानित श्री उदयशंकर जोशी ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए प्रति सप्ताह सोमवार से रविवार तक का राशिफल हमारे पाठकों एवं वीवर्स के लिए लिख रहे हैं. इस सप्ताह [01-07 नवंबर 2021] का राशिफल पढ़ें और इसका लाभ प्राप्त करें.
-संपादक 】
साप्ताहिक राशिफल
।। श्री स्वामी समर्थ ।।
१. मेष
मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह काफी खुशनुमा रहेगा । आप कहीं अपने परिवारजनों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी, कार्य क्षेत्र में आप खूब मन लगाकर काम करेंगे।
२. वृषभ
वृषभ राशि के जातकों का यह सप्ताह कुछ मिलाजुला परिणाम देगा, कार्यक्षेत्र में आपको जरूरत से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, सेहत आपकी अच्छी रहेगी, धन संबंधित लाभ आपको विशेष रूप से लाभ देंगे।
३. मिथुन
यह सप्ताह मिथुन राशि वाले जातकों का काफी अच्छा रहेगा। आप कहीं अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं, सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें, धन संबंधित निवेश सोच-समझकर करें।
४. कर्क
कर्क राशि के जातकों का यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा, आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी, विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय काफी अच्छा है, आज किया गया निवेश आपको आने वाले भविष्य में बहुत लाभ देगा।
५. सिंह
सिंह राशि के जातकों का यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण हो सकता है, कार्यक्षेत्र पर वाद विवाद हो सकता है, अपने बॉस के साथ आज कुछ आपकी बिगड़ सकती है, कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझकर कदम उठाएं।
६. कन्या
आज का दिन कन्या राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी हर कार्य को मन लगाकर करेंगे, मुश्किल से मुश्किल कार्य सरलता पूर्वक करेंगे आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
७. तुला
तुला राशि के जातकों का यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देगा, कार्यक्षेत्र पर आपको जरूरत से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा, पिताजी की तबीयत को लेकर आप कुछ आज परेशान हो सकते हैं।
८. वृश्चिक
यह सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए काफी खुशनुमा रहेगा, आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, आज किया गया निवेश आने वाले समय में आपको लाभ देंगे, वाहन सुख आदि का आपको प्राप्त होगा।
९. धनु
यह सप्ताह धनु राशि वाले जातकों के लिए कुछ तनावपूर्ण साबित हो सकता है, धन संबंधित निवेश सोच-समझकर करें, किसी से भी वार्तालाप करते समय अपने शब्दों को चुनकर कहे सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें।
१०. मकर
मकर राशि के जातकों का यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा, आप अपने कार्य क्षेत्र में जरूरत से अधिक मेहनत करेंगे, निश्चित तौर से उसका फल आपको शुभ प्राप्त होगा, आपके उच्च अधिकारियों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और परिवारजनों का पूर्ण सहयोग आपको आज प्राप्त होगा।
११. कुंभ
यह सप्ताह कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यादगार साबित होगा, इस सप्ताह की गई डील आपको आने वाले भविष्य में लाभ देगी, प्रॉपर्टी संबंधित निवेश इस सप्ताह करने के लिए अति शुभ रहेगा, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा, रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा।
१२. मीन
यह सप्ताह मीन राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, इस सप्ताह अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने पर में जा सकते हैं, इस सप्ताह आप अपने परिवार जनों को पूर्ण रूप से समय देंगे, रुके हुए कार्य करने के लिए आज काफी अच्छा दिन है।
आचार्य श्री उदय शंकर जोशी।
ज्योतिष आर्यभट्ट, तंत्र मंत्र वाचस्पति, ज्योतिष मिलेनियम, मानद उपाधि से सम्मानित।
9350133330
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)