- Home
- Chhattisgarh
- ■जिला-दुर्ग : ‘सामुदायिक रेडियो स्टेशन’ का अवलोकन किया, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने.
■जिला-दुर्ग : ‘सामुदायिक रेडियो स्टेशन’ का अवलोकन किया, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने.
♀ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मिली स्वीकृति
♀ सामुदायिक रेडियो स्टेशन को 91.2 FM प्रदान किया गया
♀ केन्द्र निर्देशक हैं-महेन्द्र कुमार सिन्हा
■जिला-दुर्ग
दुर्ग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ग्राम थनौद में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्वीकृति प्रदान किया हैं। यह केंद्र आकाशवाणी रायपुर के तर्ज पर सूचना प्रसारण का कार्य करेगा। केंद्र से 50 किलोमीटर के रेडियस में सीधी प्रसारण तथा संपूर्ण भारत वर्ष में आन एयर प्रसारण होगा।
सामुदायिक रेडियो स्टेशन थनौद को 91.2 उसको FM फेम्ब्रेशी प्रदान किया गया हैं। इस केंद्र के माध्यम से शासन की सभी जन कल्याण कोटि योजनाओं की जानकारी साक्षात्कार,गीत, संगीत कला एवं साहित्य,कृषि, ग्रामोद्योग, आधुनिक
ग्रामीण विकास एवं समाज कल्याण पर नवोदित कार्यक्रम तैयार किया जाकर प्रसारण किया जाएगा। थनौद में स्थापित हो रहे रेडियों सेंटर से प्रतिदिन 12 घंटे का रेडियो प्रसारण 10 लाख लोगों तक किया जाएगा।
दुर्गग्रामीण विधानसभा अंतर्गत जनसपंर्क के दौरन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी थनौद में निर्माणाधीन रेडियो प्रसारण केंद्र का अवलोकन किया तथा केंद्र निर्देशक व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिन्हा से केंद्र की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
केंद्र में रेडियो फिम्बेसी टावर 100 फीट ऊंचाई लगाया जा चुका है। 28 फरवरी तक केंद्र से प्रसारण कार्य प्रारंभ करने हेतु कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिला प्रशासन की टीम व जनप्रतिनिधि गण इस केंद्र का अवलोकन कर चुके हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव जनपद अध्यक्ष, देवेंद्र देशमुख माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी, सभापति जनपद पंचायत हरेंद्र घृलहरें, सरपंच पंचगण विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। केंद्र निर्देशक महेंद्र कुमार सिन्हा ने केंद्र स्थापना हेतु सभी से सहयोग की अपील किया है।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)