- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी खबर, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी, दुर्ग शहर को मिलेगी करोड़ों रुपए की सौगात, जाने किन किन विकास कार्यों….., पढ़े पूरी खबर
बड़ी खबर, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी, दुर्ग शहर को मिलेगी करोड़ों रुपए की सौगात, जाने किन किन विकास कार्यों….., पढ़े पूरी खबर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग जिले के गंजमंडी में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री दुर्ग जिले के लिए करोड़ो की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 140 करोड़ से बने अमृत मिशन का लोकार्पण करेंगे. जिससे 32 हजार घरों में पानी मिल पाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 करोड़ की लागत से बनी प्रवासी आवासीय विद्यालय का भी लोकार्पण करेंगे. इस विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था शिक्षा सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं को कोचिंग भी विस्तार किया जाएगा. यहां 9वी से लेकर 12वीं तक 500 छात्र-छात्राओं की रहने की सुविधा होगी.
जिला अस्पताल में 7 करोड़ की लागत से बना सर्जिकल यूनिट प्लांट का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. इसमें 10 बेड आईसीयू के होंगे. हाईटेक सर्जिकल यूनिट के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसके साथ ही ‘हमर लैब’ का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. इस लैब में 114 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे.
दस करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भी तैयार किया गया है. यहां 54 यूनिट में लोगों के रहने की सुविधा है. जिसमें बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और गैलरी हर यूनिट में रखे गये हैं. यहां छह स्टाफ क्वाटर भी रखा गया है. बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए यह सुविधा रखी गई है. ताकि आवास आवंटित होने तक यहाँ रहा जा सके. कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए वर्किंग वूमन हास्टल भी तैयार किया गया है. तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बने इस हास्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी.
सवा चार करोड़ रुपए की लागत से बने जिला व्यापार और उद्योग केंद्र के नये भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे. यह भवन जी प्लस 2 माडल पर तैयार किया गया है. ग्राउंड फ्लोर पर जिला व्यापार और उद्योग केंद्र संचालित होगा. ऊपर के दो फ्लोर में अन्य विभागीय दफ्तरों का काम होगा. स्मृति नगर में 50 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट बनाया गया है. मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे. कोर्ट के आरंभ होने से टेनिस के शौकीन खिलाड़ियों के लिए बड़ी सुविधा होगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अप्रैल को दुर्ग जिला के धमधा ब्लाक में खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य से जुड़े करोड़ों रुपए के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे. लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से यहां थोक सब्जी मंडी बनकर तैयार हो गई है. मंडी के बन जाने से किसानों का सीधा संपर्क देश भर के व्यापारियों से हो सकेगा. और उन्हें अपने उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा. मंडी के अलावा धमधा के नये स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे. इस हाइटेक हास्पिटल में जनरल सर्जरी के अलावा स्पेशलिस्ट डाक्टर्स अपनी सुविधाएं मिलेगी. स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की लागत किया गया है. इसके अलावा लगभग 60 करोड़ रुपए के सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 तारीख को लगभग 12:00 बजे दुर्ग जिला के गंज मंडी पहुंचकर भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद जिले मे 7 से 8 कार्यक्रमों में थी शामिल होंगे. इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)