- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी खबर- क्या देश में है लॉकडाउन की संभावना! पिछले दो सप्ताह में कोरोना के मामले हुई वृद्धि, पीएम मोदी करेंगे राज्यो के सीएम से चर्चा पढ़े पूरी खबर
बड़ी खबर- क्या देश में है लॉकडाउन की संभावना! पिछले दो सप्ताह में कोरोना के मामले हुई वृद्धि, पीएम मोदी करेंगे राज्यो के सीएम से चर्चा पढ़े पूरी खबर
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रालयों से अधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण महामारी की स्थिति को लेकर प्रजेंटेशन देंगे। वह वैक्सिनेशन की स्थिति और बूस्टर डोज की भी जानकारी देंगे। बता दें कि पिछले दो सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं औऱ इसलिए चौथी लहर का डर सताने लगा है। रविवार को कोरोना के 2593 नए मामले सामने आए। लगातार दूसरा दिन है जब कोविड के 2500 से ज्यादा केस मिले हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)