अब स्थानीय भाषा में कर सकते है अपने आधार कार्ड को अपडेट, जाने क्या है आनलाइन तरीका
हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है कि आज के समय में आधार कार्ड की उपयोगिता सबसे ज्यादा है। दरअसल, कुछ भी काम हो तो आधार कार्ड की उसमें जरूरत होती ही है। बैंक में खाता खुलवाना हो, बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाना हो, आईडी प्रूफ के तौर पर, जमीन खरीदने पर, होटल में ठहरने के लिए, वैक्सीन लगवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि आधार के अंग्रेजी और हिंदी में होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें आती हैं, क्योंकि कई लोग ये भाषा ठीक से न जानकर केवल अपनी क्षेत्रीय भाषा को ही जानते हैं। ऐसे में लोगों को भाषा को लेकर दिक्कत न हो, इसके लिए यूआईडीएआई की तरफ से ये सुविधा दी गई है कि आप अपने आधार कार्ड को अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए ये होगा कैसे इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं..
इस सरल तरीके से आधार को क्षेत्रीय भाषा में अपडेट करवा सकते हैं:-
स्टेप 1
अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में हिंदी या अंग्रेजी भाषा की जगह पर अपनी क्षेत्रीय भाषा चाहिए, तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर आपको ‘आधार सर्विस सेक्शन’ वाला विकल्प चुनना है
स्टेप 2
इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करें। अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें और आगे बढ़कर मांगी गई अपनी जरूरी जानकारियां यहां पर दर्ज कर दें। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरकर ‘अपडेट डेटा बटन’ पर क्लिक कर दें।
स्टेप 3
अब अपनी उस क्षेत्रीय भाषा का चुनाव करें, जिसमें आप अपना आधार अपडेट करवाना चाहते हैं। इसके बाद फिर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरकर आगे ‘प्रोसिड’ करें।
स्टेप 4
अब आगे जाकर आपको 50 रुपये फीस देनी होगी, जिसे आप ऑनलाइन मोड से भर सकते हैं। इसके बाद आपको आपका क्षेत्रीय भाषा में अपडेट हुआ आधार कार्ड लगभग 3 हफ्ते के अंदर आपके पते पर मिल जाएगा। आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और पीवीसी कार्ड के रूप में मंगवा सकते हैं।
मौजूदा समय में आप इन भाषाओं में आधार को अपडेट करवा सकते हैं:-
मौजूदा समय में आप अपने आधार कार्ड को मराठी, उड़िया, कन्नड़, ऊर्दू, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में करवा सकते हैं।
साभार
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)