- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- तालाब में मछली की जगह मिला मगरमच्छ, मछुआरा हुआ देख के हैरान, मची अफरा तफरी
तालाब में मछली की जगह मिला मगरमच्छ, मछुआरा हुआ देख के हैरान, मची अफरा तफरी
4 years ago
503
0
जगदलपुर के एक तलाब में एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसमें मगरमछ फंस गया। गांव वालों को जब इसके बारे में पता चला तो देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई।
मौके पर पंहुची डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया गया कि रोज की तरह मछुआरा गोरोमुंडा तालाब में मछली पकड़ रहे थे। तभी अचानक मछुआरे के जाल में एक 4 फ़ीट का मादा मगरमच्छ फंसा गया। ये देखकर मछुआरा हैरान रह गया।
डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मौके पर पहुंचकर मादा मगरमच्छ को बांधकर अपने साथ चित्रकोट इंद्रावती नदी में ले जाकर सही सलामत छोड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ 4 फ़ीट के होने के साथ ही 20 किलोग्राम वजनी है फिलहाल मगरमच्छ को नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)