- Home
- Chhattisgarh
- ■मुक्तकंठ साहित्य समिति : द्वारा प्रकाशित बुलेटिन ‘मुक्तकंठ’.
■मुक्तकंठ साहित्य समिति : द्वारा प्रकाशित बुलेटिन ‘मुक्तकंठ’.
4 years ago
201
0
‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के तत्वावधान में 26 जून 2022 को संस्था की नियमित मासिक बुलेटिन ‘मुक्तकंठ’ का विमोचन दुर्ग-छत्तीसगढ़ के सांसद विजय बघेल के हाथों संपन्न हुवा.
‘मुक्तकंठ’ के संपादक दुलाल समाद्दार ने अपने संपादकीय में लिखा- “कवि साहित्यकारों की कालजयी रचनाएं रचनाकारों के चले जाने के बाद भी अजर अमर हो.लोगों के दिलों में तथा इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखी रहती है. आम लोगों से भी अधिक जिम्मेदारी होती है रचनाकारों की,जिनके सृजन में निहित रहता है लोक कल्याण”.
‘मुक्तकंठ साहित्य समिति’ के अध्य्क्ष गोविंद पाल ने अपने उदबोधन में लिखा-
“आज़ समाज जिस तरह से बिखर रहा है, आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है और वैमनस्य बढ़ने के साथ-साथ आपसी कड़वाहट पैदा हो रहा है, दिलों में दूरियां बढ़ रही है. इन सभी का समाधान सिर्फ कलाकार और रचनाकार अपनी रचनात्मक योगदान से दे सकता है”
‘मुक्तकंठ’ के इस माह [जून-2022] में इन रचनाकारों को शामिल किया गया है-
गोविंद पाल,प्रदीप भट्टाचार्य, उमेश दीक्षित, डॉ. पीसी लाल यादव,डॉ. बीना सिंह ‘रागी’,रामबरन कोरी ‘कशिश’,पल्लव चटर्जी, प्रकाश चंद्र मण्डल, डॉ. नौशाद सिद्दीकी’सब्र’,ओमवीर करण, पं.वासुदेव भट्टाचार्य, रियाज़ खान गौहर, यशवंत सूर्यवंशी ‘यश’,राजेश जैन ‘राही’,संदीप राशिनकर,सीए भूषण चिपड़े.
संगीत बनाम सुर,ताल,लय पर एक आलेख विजया राय ने लिखी.
जिला-दुर्ग के 100 साहित्यकारों को 26 जून 2022 को सम्मानित किया गया था, उनके नाम को भी बुलेटिन में सम्मानित रूप से प्रकाशित किया गया, बधाई
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
Previous Post ■कविता आसपास : डॉ. शिवसेन जैन [शहडोल-मध्यप्रदेश]
विज्ञापन (Advertisement)