- Home
- Chhattisgarh
- ▶️ काव्य गोष्ठी : ‘ आकाश महिला एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान.
▶️ काव्य गोष्ठी : ‘ आकाश महिला एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान.
राजनांदगांव : लालबहादूर नगर : 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव पर “आकाश महिला एवम विद्यार्थी कल्याण संस्थान कीओर से एक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें अंचल के साहित्य प्रेमी और विद्यार्थीगण ने स्वस्फूर्त होकर भाग लिए। कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पहले मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार लाल, कार्यक्रम के सभापति श्री ओमप्रकाश अंकुर, विशिष्ठ अतिथि श्री अविनाश सिंह, सुश्री दीपिका धुर्वे एवम श्री राजेन्द्र साहू ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान किए। संस्थान का अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिन्हा ने संस्थान की ओर से समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। पूजा अर्चना के बाद श्री अरविंद कुमार लाल ने सरस्वती वंदना गाकर काव्य गोष्ठी को गति प्रदान किया। श्री धनेश सिन्हा ने एक देशभक्ति गीत के माध्यम से नवपीढ़ी को जागृत करने का प्रयास किए। कवि ओम प्रकाश अंकुर ने समसामयिक घटनाओं और परिस्थितियों पर लयबद्ध रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं के मन मोह लिया। इसी तारतम्य में श्री राजेन्द्र साहू, अविनाश सिंह, सुश्री दीपिका धुर्वे, श्री लाल सर ने भी आजादी के अमृत महोत्सव पर गीत कविता के माध्यम से अपना विचार प्रस्तुत किए। इस तारतम्य में श्री झमेश्वर प्रसाद साहू, श्री खुमेश चन्द्रवँशी, कु.पूजा देवांगन, कु आस्था सिन्हा आदि ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किये। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार और संचालक श्री राजेन्द्र साहू ने किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन और आभार प्रदर्शन श्री अविनाश सिंह ने किया।
🏀🏀🏀🏀🏀
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)