- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ सजायाफ्ता कैदी गुरमीत राम रहीम के सत्संग पर बवाल… ❓
▪️ सजायाफ्ता कैदी गुरमीत राम रहीम के सत्संग पर बवाल… ❓

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा –
“प्रवचन करना और सुनना उनका व्यक्तिगत मामला है. इस मामले में मुझे बोलने की जरूरत नहीं है. अपराध पर केस दर्ज हुआ, सीबीआई ने जांच की, हमने पेश कर दिया, न्यायालय ने सजा सुना दी.”
राम रहीम द्वारा वर्चुअल सत्संग करने पर भाजपा के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत में कहा –
“सत्संग और पैरोल को लेकर किसी को कोई एतराज है तो वे कोर्ट जा सकते हैं.”
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा –
“हमारा राम रहीम से कोई लेना – देना नहीं है. जेल मैन्युअल में क्या होता है, ये अलग बात है. राम रहीम को पैरोल देते वक़्त बताया गया होगा कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं “
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा –
” कोई प्रवचन करता है और कोई सुनता है, यह उनका व्यक्तिगत मामला है “
इधर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने का मामला हरियाणा हाई कोर्ट पहुँच गया
ज्ञात हो कि राम रहीम को हत्या और साधिव्यों से यौन शोषण मामले में सजा काट रहे, उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है.
▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)