- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी खबर- आज से 115.50 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर, पढ़े पूरी खबर
बड़ी खबर- आज से 115.50 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर, पढ़े पूरी खबर
1 नवंबर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपए सस्ता मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 19-किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 115.50 रुपए कम कर दी है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में नरमी के साथ जून के बाद से कॉमर्शियल LPG की कीमतों में यह सातवीं कमी है। कुल मिलाकर, दरों में 610 रुपए की कमी आई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 6 जुलाई को इसकी कीमतों में 50 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।
19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,859 रुपए से घटकर 1,744 हो गई है। कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1959.00 से घटकर 1,846 हो गई है। मुंबई में कीमत 1,811.50 के बजाय 1,696 हो गई है। चेन्नई में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलेंडर 2,009.50 से घटकर 1,893 रुपए हो गई है।
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)