बड़ी ख़बर- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए, मची अफरातफरी, दिए गए जांच के आदेश
3 years ago
180
0

1 दिसंबर की रात को जेएनयू कैंपस की अलग अलग दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए। जिसको लेकर पूरे कैंपस और शिक्षा विभाग में अफरातफरी में मची हुई हैं। इस मामले को लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री डी पंडित ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं।

जेएनयू कैंपस में जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिख दिए. कुछ नारे बेहद भड़काऊ थे- ‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’, ‘हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं’, ‘शाखा वापस जाओ’, ‘हम बदला लेंगे’, ‘खून खराबा होगा’। ये मामला बीती रात का हैं जब कुछ शिक्षकों के विरोध में ऐसा किया गया।

[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)