- Home
- Chhattisgarh
- मौसम अलर्ट- छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम, कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना, बढ़ सकती है ठंड
मौसम अलर्ट- छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम, कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना, बढ़ सकती है ठंड
4 years ago
472
0
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक दो दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवा की दिशा में भी बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फ़िलहाल तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)