प्रेमी जोड़े के मरने के 6 महीने बाद घरवालों ने कराई शादी!
4 years ago
546
0
गुजरात के तापी में एक प्रेमी जोड़े का प्यार उनके परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया और शादी से साफ़ इनकार कर दिया तो दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर 6 महीने पहले एक-दूसरे को गले लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। उन दोनों की लाश पेड़ पर एक ही फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। लेकिन 6 माह बाद घर वालों ने उनके मरने के बाद उनकी शादी करवाई ।
नेवाला गांव में रहने वाला गणेश गांव की ही लड़की रंजना से शादी करना चाहता था। अगस्त 2022 में रंजना को पत्नी बनाकर गणेश अपने घर ले आया, जहां परिवारवालों ने इस रिश्ते को अपनाने से इनकार कर दिया और दोनों को घर से निकाल दिया। कुछ देर बाद उन दोनों की लाश पेड़ पर एक ही फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)