- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद कला अकादमी द्वारा बिलासपुर में 21-22 जनवरी को नाट्योत्सव आयोजन…
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद कला अकादमी द्वारा बिलासपुर में 21-22 जनवरी को नाट्योत्सव आयोजन…
3 years ago
326
0
रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास] : कला अकादमी के अध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय नाट्योत्सव बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। नाट्योत्सव के पहले दिन शनिवार 21 जनवरी को प्रख्यात कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता पर आधारित पर नाटक ”राम की शक्ति पूजा” का मंचन होगा। जिसका निर्देशन रूपवाणी के व्योमेश शुक्ल ने किया है। इसके उपरांत अगले दिन 22 जनवरी रविवार को ”वैराग्य की गाथा भरथरी” का मंचन होगा। जिसका निर्देशन रंग सरोवर के भूपेंद्र साहू ने किया है। योगेंद्र त्रिपाठी ने नाट्य प्रेमी दर्शकों से उपस्थिति की अपील की है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)