- Home
- Chhattisgarh
- कांकेर खबर : एसपी शलभ सिन्हा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की…
कांकेर खबर : एसपी शलभ सिन्हा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की…

कांकेर खबर : एसपी शलभ सिन्हा एक ने बार फिर मानवता की मिसाल पेश की हैं। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज खून की कमी से जूझ रही थी। ‘ए’ पाजिटिव ब्लड के लिए परिजन लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। इसी बीच इस बात की जानकारी मिलते ही एसपी शलभ सिन्हा खुद जिला अस्पताल पहुंचे और महिला की जान बचाने के लिए रक्तदान कर मिसाल पेश की। एसपी ने आम लोगों से रक्तदान कर लोगों की जान बचाने की भी अपील की हैं।
गौरतलब हैं कि नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में पोस्टेड एसपी शलभ सिन्हा की संवेदनशीलता से हर कोई परिचित हैं। बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार को कांकेर जिला अस्पताल में सविता सार्दूल नामक महिला मरीज भर्ती थी। एनीमिया के कारण खून की कमी से जूझ रही महिला को ‘ए’ पाजिटिव खून की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में खून की व्यवस्था नही हो पाने से परिजन परेशान थे। वही महिला की बिगड़ती हालत को देख डाॅक्टरों द्वारा जल्द से जल्द ‘ए’ पाजिटिव खून की व्यवस्था की बात परिजनों को कहा गया था। ऐसे में हौसला-एक प्रयास नामक संस्था द्वारा इस मामले की जानकारी एसपी शलभ सिन्हा को देकर पुलिस जवानों में किसी का ए पाजिटिव ब्लड ग्रुप होने पर रक्तदान की अपील की गयी। मरीज के गंभीर हालत की जानकारी मिलते ही एसपी शलभ सिन्हा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गये और उन्होने महिला की जान बचाने के लिए ब्लड डोनेट किया गया।
एसपी शलभ सिन्हा से बताया कि महिला मरीज को ‘ए’ पाजिटिव ब्लड की जरूरत थी, चूकि मेरा खुद ब्लड ग्रुप ए पाॅजिटिव हैं, इसलिए मैने खुद ही अस्पताल में जाकर रक्तदान किया। एसपी शलभ सिन्हा ने अपील की हैं रक्तदान महादान हैं और किसी भी इंसान के जीवन रक्षा के लिए हमेशा रक्तदान के लिए हर इंसान को तैयार रहना चाहिए। कांकेर एसपी के इस संवेदनशीलता को देखने के बाद अब हर तरफ उनके इस कार्य की चर्चा हो रही हैं।
[ राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)