- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र [बीएसपी] के कार्मिकों को फिर से पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा… ईपीएफओ ने जारी किया ‘ पोर्टल ‘.. 3 मई 2023 अंतिम तारीख, हार्ड – कॉपी अब देने की जरूरत नहीं… पूरी खबर लिंक खोलकर देखें…
भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र [बीएसपी] के कार्मिकों को फिर से पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा… ईपीएफओ ने जारी किया ‘ पोर्टल ‘.. 3 मई 2023 अंतिम तारीख, हार्ड – कॉपी अब देने की जरूरत नहीं… पूरी खबर लिंक खोलकर देखें…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : बीएसपी कार्मिकों के लिए हायर पेंशन आवेदन फिर से भरने हेतु ईपीएफओ ने जारी किया पोर्टल.
हायर पेंशन के लिए अब भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी 3 मई 2023 तक ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं, कर्मियों को हार्ड – कॉपी प्रस्तुत करने की जरुरत नहीं.
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने ईपीएस – 95 का पोर्टल पर वर्तमान कार्मिकों का आवेदन 22 फरवरी 2023 तक जमा करवाया था. इसे ईपीएफओ ने मानने से इंकार करते हुए फिर से ईपीएफओ साइट पर 3 मई 2023 तक जमा करने कहा है.
ईपीएफओ ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिए हैं.
‘ ईपीएफओ ‘ ने आवेदन के लिए स्पष्ठ करते हुए कहा है कि –
पूर्व में जमा कराए गए हार्ड कॉपी की अब उपयोगिता नहीं रह जाएगी.
ईपीएफओ का कहना है कि –
हार्ड कॉपी की जांच करना आसान नहीं होगा कारण काफी संख्या में आवेदन जमा हुए हैं.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)