होली विशेष : देवेश द्विवेदी ‘ देवेश ‘
3 years ago
320
0

🌸 अबकी होली में…
– देवेश द्विवेदी ‘ देवेश ‘
[ लखनऊ उत्तरप्रदेश ]
उड़ना है खूब गुलाल अबकी होली में,
होना है खूब धमाल अबकी होली में,
प्रेम रंग में दुनिया सारी रंग जाए,
कुछ ऐसा हो कमाल अबकी होली में।
भर जाए खुशी से झोली अबकी होली में,
न चले कहीं बम-गोली अबकी होली में,
हिलमिल एक दूजे से हम सब गले मिलें,
और बोलेें प्रेम की बोली अबकी होली में।
हो सुख,समृद्धि-बौछार अबकी होली में,
कुछ मिलें नए संस्कार अबकी होली में,
जीवन सारा धन्य ये अपना हो जाए,
हों सुखी सभी परिवार अबकी होली में।
हो होठों पर हर्ष अपार अबकी होली में,
न किसी से हो कोई रार अबकी होली में,
‘देवेश’ बस इतना ही हो जाए यदि सम्भव,
न पड़े बजट की मार अबकी होली में।

•संपर्क –
•92366 89833
🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)