- Home
- Chhattisgarh
- विवाद : भिलाई के सेक्टर – 9 हनुमान मंदिर में डोम निर्माण को लेकर बीएसपी प्रबंधन और हनुमान वाहिनी.. हिंदू मंच ने ज्ञापन दिया..
विवाद : भिलाई के सेक्टर – 9 हनुमान मंदिर में डोम निर्माण को लेकर बीएसपी प्रबंधन और हनुमान वाहिनी.. हिंदू मंच ने ज्ञापन दिया..

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] : भिलाई सेक्टर – 9 अस्पताल परिसर, मानव सेवा के समीप हनुमान मंदिर के सामने डोम को लेकर विवाद पर मंदिर समिति प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पत्रकारों को बताया –
बीएसपी प्रबंधन निर्माण को अवैध बताते हुए बीएसपी इंफोर्समेंट विभाग, ऑफिसर्स एसोसिएशन, यूनियन नेताओं और निर्माण का समर्थन कर रहे हनुमान वाहिनी के बीच मारपीट हुई, अभी मामला थाना क्षेत्र में है.
भिलाई इस्पात संयंत्र ने जारी बयान में कहा –
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय व रिसर्च सेंटर परिसर में मानव सेवा सेक्टर -9 के पास है. छत्तीसगढ़ के पर्यावरण विभाग ने एफुएट ट्रीटमेंट प्लांट और जेएलएन चिकित्सालय के लिए विधुत सब स्टेशन के लिए संरक्षित किया गया है. विधुत आपूर्ति की आपात परिस्थियों को संभालने के लिए प्रस्तावित एवं निर्माण इस चिंहित भूमि में किया जाना है. यहाँ अवैध रूप से डोम शेड निर्माण की जा रही है, जबकि डोम निर्माण रोक के आदेश हो चुके हैं.
जय हनुमान वाहिनी के उत्कर्ष भट्ट ने शनिवार शाम को ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया –
हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्ध।लु आते हैं. मंदिर में समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश एवं धूप में भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, भंडारा में भी तकलीफ होती है. निगम प्रशासन द्वारा डोम निर्माण का स्वागत करने के बजाय बीएसपी प्रबंधन के लोगों द्वारा मारपीट एवं गुंडागर्दी ठीक नहीं है, महिला भक्तों से भी मारपीट की. पंडितों एवं समिति के लोगों के साथ भी झूमा झपटी करने लगे.

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)