- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : लब्धप्रतिष्ठित लेखक व कवि गोविंद पाल को ‘ भव्या फाउंडेशन जयपुर राजस्थान ‘ द्वारा ‘ अंतरराष्ट्रीय हिंद शिरोमणि ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया.
सम्मान : लब्धप्रतिष्ठित लेखक व कवि गोविंद पाल को ‘ भव्या फाउंडेशन जयपुर राजस्थान ‘ द्वारा ‘ अंतरराष्ट्रीय हिंद शिरोमणि ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया.

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : ‘ भव्या फाउंडेशन ‘ ने विगत 40 वर्षों से सामाजिक कार्य के साथ साथ साहित्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर लेखन के लिए छत्तीसगढ़ भिलाई के लेखक व कवि एवं ‘ मुक्तकंठ साहित्य समिति ‘ के अध्यक्ष गोविंद पाल को अंतरराष्ट्रीय हिंद शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया.
सम्मान समारोह 29 जनवरी 2023 को जयपुर में आयोजित था, किसी अपरिहार्य कारणों से गोविंद पाल सम्मान लेने जयपुर में आयोजित सम्मान आयोजन समारोह में उपस्थित न हो सके.
15 अप्रैल 2023 को भिलाई के ‘ हाईटेक हॉस्पिटल ‘ के सभागार में यह आयोजन ‘ सृजन फाउंडेशन ‘ के संयोजन में आयोजित कर गोविंद पाल को ‘ अंतरराष्ट्रीय हिंद शिरोमणि ‘ सम्मान से नवाजा गया. मुख्यअतिथि दुर्ग जिले के संभागायुक्त महादेव कावरे एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष , पूर्व सीसीईओ भिलाई इस्पात संयंत्र के विनोद अरोरा थे.
सम्मान में शील्ड, गोल्डमेडल एवं राजस्थानी शराफा पहनाकर सम्मानित किया गया.

🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)