- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई – दुर्ग के तत्वावधान में नवोदित कवियों द्वारा काव्य पाठ : मुख्यअतिथि मलयालम पत्रिका की संपादिका व ‘ मैत्री विद्या निकेतन ‘ की अध्यक्ष राजम सुधाकरण एवं अध्यक्षता चर्चित उपन्यास ‘ बस्तर – बस्तर ‘ के लेखक कथाकार लोकबाबू थे.
भिलाई : छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई – दुर्ग के तत्वावधान में नवोदित कवियों द्वारा काव्य पाठ : मुख्यअतिथि मलयालम पत्रिका की संपादिका व ‘ मैत्री विद्या निकेतन ‘ की अध्यक्ष राजम सुधाकरण एवं अध्यक्षता चर्चित उपन्यास ‘ बस्तर – बस्तर ‘ के लेखक कथाकार लोकबाबू थे.

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई – दुर्ग के तत्वावधान में ‘ मैत्री विद्या निकेतन रिसाली भिलाई में नवोदित रचनाकारों द्वारा काव्यपाठ का आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि श्री मती राजम सुधाकरण ने कहा नई पीढ़ी के रचनाकारों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस तरह के आयोजन सराहनीय है ।उपन्यास कहानियों पर भी युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कथाकार लोकबाबू ने कहा सभी बच्चों की कविताएं अच्छी हैं । अच्छा लेखन के लिए पढ़ना जरूरी है ,रचनाओं में सामाजिक दिशा होनी चाहिए ।
डॉ कोमल सिंह शारवा ने कहा सामाजिक चेतना और इंसानियत का संदेश देने वाली रचनाएं ही सार्थक होती हैं ।उम्र के बच्चों की रचनाओं में भी निखार आएगा ।
मजदूर नेता विनोद सोनी ने स्कूली पाठ्यक्रम से मानवीय मूल्य स्थापना के लिए प्रसिद्ध लेखक प्रेमचंद और अन्य साहित्यकारों की रचनाओ को हटाना दुर्भाग्यजनक है ।बच्चे ऐसी कहानी कविताएं लिखें जिसमें सामाजिक यथार्थ हो,विचारधारा के साथ सामाजिक समानता के भाव हो ।

इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव व मणिमय मुखर्जी ने नई पीढ़ी के रचनाकारों के साथ इप्टा की गतिविधयों से सम्बंधित महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये, शायर मुमताज ने नवोदित रचनाकरों को प्रोत्साहित करने प्रलेसं के आयोजनों की प्रशंसा की ।
छ ग प्रलेसं के महासचिव परमेश्वर वैष्णव ने कहा नवोदित रचनाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने ,उन्हें मंच प्रदान करने,सांगठनिक भागीदारी देने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन प्रलेसं संगठन की हर इकाई में होना आवश्यक है ।
इस महत्वपूर्ण काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन पुरस्कृत नवोदित कवयित्री प्रियंका यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रलेसं भिलाई दुर्ग के सचिव विमल झा ने किया ।

आयोजन में उपस्थित हुए –
‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ग्रुप के एडिटर – इन – चीफ प्रदीप भट्टाचार्य, बसंत कुमार उइके, टीआर कोशरिया ‘ अलकहरा ‘, माला सिंह, सुबोध देवांगन, संगीता धारवड़े, श्रीनाथ जायसवाल और मैत्री विद्या निकेतन के अनेक छात्र – छात्राएं.

🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)