- Home
- Chhattisgarh
- अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में माँ महामाया शक्ति पीठ मंदिर परिसर रतनपुर में आयोजित “जन जन में योग” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं अध्यक्षता कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी जी ने किया।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में माँ महामाया शक्ति पीठ मंदिर परिसर रतनपुर में आयोजित “जन जन में योग” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं अध्यक्षता कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी जी ने किया।

इस अवसर पर भारत शासन आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के तहत विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
विशेष अतिथि के रूप में रविन्द्र सिंह सदस्य छ ग योग आयोग एवं कुलसचिव शैलेंद्र दुबे उपस्थित रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली स्वायत्त संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जन जन में योग अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 हेतु अवरोही गणना कार्यक्रम के अन्तर्गत योग प्रोटोकाल अभ्यास कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में माँ महामाया शक्ति पीठ मंदिर, रतनपुर, बिलासपुर में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी मा. कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविन्द्र सिंह सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं शैलेंद्र दुबे कुलसचिव रहे। आयोजित इस विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरेराम पाण्डेय सहायक प्राध्यापक-योग विभाग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय वि. वि. अमरकंटक म.प्र., डॉ. विद्या भूषण पाण्डेय रीडर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर, शैलेन्द्र दुबे कुलसचिव अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, मोनिका पाठक योग अनुदेशक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, गौरव साहू, विभागाध्यक्ष योग विज्ञान विभाग अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, सत्यम तिवारी अतिथि योग व्याख्याता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, वि वि के समस्त कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

[ •राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी, ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)