- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर की गई शिवनाथ नदी की आरती, समाज प्रमुखों ने उपस्थित होकर लिया नदी संवारने का संकल्प : आयोजक ‘ शिवनाथ बचाओ अभियान ‘ : ललित यादव को बनाया गया आरती संयोजक
दुर्ग : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर की गई शिवनाथ नदी की आरती, समाज प्रमुखों ने उपस्थित होकर लिया नदी संवारने का संकल्प : आयोजक ‘ शिवनाथ बचाओ अभियान ‘ : ललित यादव को बनाया गया आरती संयोजक

दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास] : शिवनाथ नदी की आरती ज्येष्ठ पूर्णिमा पर की गई.शिवनाथ बचाओ अभियान के तहत शिवनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में नदी तट पर आरती आयोजित की गई थी। बता दें कि,यह आरती पहले दो साल तक हर माह की पूर्णिमा में आयोजित की जाती रही है.कोरोना काल के आपातकाल से आरती को स्थगित किया गया था,अब पुनः शिवनाथ आरती चालू की गई है।

ललित यादव को बनाया गया आरती संयोजक दुर्ग
आरती के संयोजक संजय मिश्रा ने बताया कि शिवनाथ बचाओ अभियान नदी संर्वधन व संरक्षण को लेकर यह मुहिम चलाई गई थी,जिसमे नदी की साफ सफाई और नदी आयोग गठन के साथ ही एसटीपी बनाने की मांग भी करते रहे हैं,नदी संवर्धन को लेकर शिवनाथ बचाओ अभियान की मुहिम चलाई गई।जनहित के इस पर्यावरणीय मुहिम में लोगों का साथ भी मिला और पत्रकारीय संवेदनाओं को भी देखा गया था,काफी हद तक लोग इसके प्रति जागरूक भी हुए । अब यह अभियान फिर से गतिशील रहेगा,इसके संकल्प के लिए नदी तट पर भी लोगों ने स्वीकारोक्ति दी ।
संजय ने बताया कि आरती कार्यक्रम का संयोजक ललित यादव को बनाया गया है। इस दौरान श्रीमती यादव को कन्हैया जी की सुंदर छवि भी शिवनाथ सेवा मंडल व इस अभियान के संरक्षक बृजमोहन उपाध्याय ने भेंट किया। नदी तट को दीयों से सजाया गया और सीढ़ियों पर स्वास्तिक की छवि उभारी गई।
इनकी रही उपस्थिति-
इस दौरान बृजमोहन उपाध्याय, रायपुर के सीए एम एम उपाध्याय,स्वयं सेवक अशोक चंद्रवंशी,संजय मिश्रा, दिनेश मिश्रा, शिवा जी सिंह, ललित यादव, बृजेश उपाध्याय, यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, प्रफुल्ल पटेल ,भावेश कटारे, धर्मेंद्र यादव, पार्षद शिवेंद्र परिहार, कंचन यादव जिला उपाध्यक्ष यादव समाज दुर्ग,श्याम दलोने आर एस एस, एवं गायत्री परिवार ,ऋषि यादव जिला मंत्री किसान मोर्चा,गोविंदा यादव जिला अध्यक्ष यादव समाज दुर्ग,विजय गुप्ता,अंशु यादव, निर्भय सिंह,मोहन मरकाम, राजेश यादव,सुंदर यादव,कमलेश निषाद, मनोज साहू, राहुल उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह,नरसिंह यादव,अंशुदेव आर्य प्रदेश अध्यक्ष आर्य समाज,ऋषि आर्य प्रान्त प्रचारक आर्य समाज,बंटी दुबे, एवं महिला मंडली की उपस्थिति रही।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)