5 जून पर्यावरण दिवस पर विशेष : डॉ. बीना सिंह ‘ रागी ‘
•पर्यावरण बचाओ
आधुनिकता की यह कैसी
रफ्तार है
खड़ा है मानव
जैसे मौत की कतार है
जंगल वन पेड़ पौधे
काटने छांटने की होड़ लगी है
समझो नई पीढ़ी का
भविष्य ही पूरा अंधकार है
शुद्ध वातावरण हमें
मिलेगा कहां से
जब विलुप्त ही हो जाएंगे
घने वृक्ष फूल पौधे इस जहां से
शुद्ध वायु सांस लेने
को हम तरसेंगे
ठंडी ठंडी मीठी मीठी बारिश
की बूंदे कैसे बरसेंगे
ना होगा जब पीपल की छैया
पूजन को कहां जाएगी मैया
बट वृक्ष ना होगा कहीं पर
सत्यवान के खातिर सावित्री पूजा कहां करेगी जमीन पर जमी पर
त्राहिमाम त्राहिमाम करेगा हे मानव
आरी चलाकर हम पर क्यों बन रहे हैं दानव
हम धरती माता के संतान हैं
खुदा रब गॉड ऊपर तो
धरती के हम भगवान हैं
आओ मिलजुल कर हम पर्यावरण बचाएं
सुख समृद्धि सेहत
को ऊर्जावान बनाए
सौगंध यह हो हमारा
बचा रहे गुलशन बाग बहारा
डा बीना सिंह “रागी”
•संपर्क –
•62663 38031
🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)