अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज : ‘ योग दिवस ‘ – श्रीमती आशा झा [दुर्ग छत्तीसगढ़]
3 years ago
296
0
🌸 योग दिवस
भोग की बातें करो योग भी तुम न करो चाहते जीवन सुखी ।
भोर में उठकर के तुम अनुलोम विलोम करो करो कपाल भारती । .
सूर्यनमस्कार कर ॐ उच्चारण करो फिर करो तुम भ्रामरी ।
हो जायेगा जीवन सुखी ।
योग करते करते तुम ईष्ट ध्यान किया करो ।
योग हो जाये जो पूरा ध्यान में रमा करो ।
परलोक भी सुधरे तुम्हारा लोक तो सुधरेगा ही।
हो जायेगा जीवन सुखी।
चाहो तो तुम योग शिक्षा आय का साधन बने ।
चाहो तो तुम योग शिक्षा परोपकार का साधन बने।
आगे कदम बढ़ाओ गर साथ योग ले आओ गर ।
हो जायेगा जीवन सुखी ।
ऋषि मुनियों का जादू योग है प्राचीन काल से मानते ।
सबसे बड़े शिवयोगी है हम सभी यह जानते ।
माया जब भी ओट बदले पाप चमकते
अगले पिछले ।
हो जायेगा जीवन सुखी ।

•श्रीमती आशा झा
•संपर्क : 96305 19160
🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)