• Chhattisgarh
  • 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस पर विशेष : पूरी दुनिया में कॉरपोरेट आधारित विकास की आड़ में विनाश का शिकार हो रहे हैं आदिवासी – तुहिन देव

9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस पर विशेष : पूरी दुनिया में कॉरपोरेट आधारित विकास की आड़ में विनाश का शिकार हो रहे हैं आदिवासी – तुहिन देव

3 years ago
929

विश्व मूलनिवासी। आदिवासी दिवस में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि एशिया, अफ्रीका,दक्षिण अमेरिका,अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया में यूरोपियन
उपनिवेशवाद या उसकी तथाकथित सभ्यता ,वहां के मूल निवासियों की लाशों के ऊपर ही फला फूला है। इसमें शामिल है अफ्रीका में क्रूर यूरोपियन उपनिवेशवादियों द्वारा हीरा सहित अन्य खनिज संसाधनों को हड़पने के लिए किए गए रोंगटे खड़े करने वाले जनसंहार,अंगों को काटना और बलपूर्वक अफ्रीकी जनता को उनकी जमीन से अपहरण कर दास व्यवसाय के जरिए मुनाफा का पहाड़ खड़ा किया जाना। ब्रिटेन,फ्रांस,बेल्जियम,हॉलैंड,डेनमार्क,स्पेन,पुर्तगाल की समृद्धि और वैभव, दास व्यवसाय तथा एशिया,अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के उपनिवेशों की भयानक लूट से ही संभव हो पाया है।अमरीका की खोज के बाद एक ओर तो उपनिवेशवादियों ने रेड इंडियनों के रक्त मांस के ढेर पर अपना साम्राज्य खड़ा किया तो दूसरी ओर अफ्रीका से जहाज भर भर कर दासों के जरिए अमरीका को आबाद बनाने का कार्य किया।अफ्रीका से अमरीका लाते समय जहाज के खोल में बिना भोजन,पानी,हवा के छोटी सी जगह में अफ्रीकी मूल के लोगों के हाथ और पैरों में कीलें ठोक कर बांध कर रखा जाता था।जिससे आधे गुलाम तो यात्रा के दरम्यान ही मर जाते थे।बाकी जो बचे रहते वे अमरीका के गोरे बागान मालिकों के भयावह अत्याचार का शिकार होते।अगर अत्याचार सहन नहीं कर सकने के कारण वे गुलामी से बचने के लिए भागने का प्रयास करते और पकड़े जाते तो गोरे बागान मालिक ,उन अफ्रीकी गुलामों को या तो लिंचिंग कर सूली पर चढ़ाते या फिर उनकी हथेलियों को काटकर ट्रॉफी के रूप में रखते।अफ्रीकी मूल के अश्वेत गुलामों को टाइट करने के लिए गोरे बागान मालिकों ने ” क्लू क्लक्स क्लान” नामक श्वेत रंगभेदी हत्यारों के दल का गठन किया था।उक्त फासिस्ट आतंकी संगठन की मौजूदगी आज भी अमरीका में है।ठीक वैसे ही जैसे भारत में बजरंग दल,हिंदू रक्षा वाहिनी, श्री राम सेने , सनातन अभिनव भारत या फासिस्ट संघ परिवार का कोई भी आनुषंगिक संगठन है।जिस तरह कौटिल्य के” अर्थशास्त्र ” में मौर्य राजवंश के शत्रु विद्रोही आदिवासी कबीलों को खत्म करने के लिए कड़ी शराब और विष प्रयोग का भी सहारा लिया गया था,ठीक उसी तरह अमरीका के स्थानीय आदिवासियों ( रेडस्किन) के सफाया के लिए भी यूरोपियन उपनिवेशवादियों ने इसी प्रकार के तरीकों का भी प्रयोग किया था।दक्षिण अमेरिका में सोने का खजाना” एल डोराडो” की कहानी भी यूरोपियन उपनिवेशवादियों के इसी निर्मम अत्याचार से जुड़ी है। पेरू में इनका मूल निवासियों के राजा थे अतहुअल्पा।स्पेनी सेनापति पिजारो ने मित्रता वार्ता के नाम पर धोखे से अतहुअलपा को बंदी बना लिया। रेड इंडियन समुदाय के राजा को छुड़ाने के लिए उनके बेटे और परिजन पिजारो की मांग के अनुसार कई बैल गाड़ियों में सोना भर कर पेरू के कुजको में जहां अतहुअल्प बंदी था यात्रा शुरू किए।आधे रास्ते में उन्हें पता चला कि स्पेनी सेनापति पिजारो ने इनका राजा अतहुअल्पा की यातना देकर हत्या कर दी है।यह समाचार सुनने के बाद इंका समुदाय के लोगों ने विशाल मात्रा में सोने को गला कर एक बहुत बड़ा सोने की जंजीर बनवाया और इसे स्पेनी उपनिवेशवादियों को न सौंप कर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में गाड़ दिया।इस गुप्त खजाने को जिसे ” एल डोराडो” कहते हैं,की तलाश में कई सौ बरसों से स्वर्णलोभी यूरोपियन दुस्साहसिक अभियान चला चुके हैं।इसी कथानक पर हॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म” मकानस गोल्ड” बनी है।उपनिवेशों की प्राकृतिक संपदा की निर्मम लूट और मूलनिवासियों के नस्लीय सफाया को ही साम्राज्यवादी इतिहासकार और चिंतक “गोरी चमड़ी का दायित्व या तथाकथित सभ्यता” कहते हैं।

इक्कीसवीं सदी की शुरुआत में अमरीकी साम्राज्यवाद के नेतृत्ववाले साम्राज्यवादी गुट द्वारा लैटिन अमेरिकी देशों की नवउपनिवेशिक लूट के खिलाफ बोलिविया,वेनेजुएला,अर्जेंटीना आदि देशों में मूल निवासी रेड इंडियन समुदाय और मेहनतकश वर्ग , प्रतिरोध में उठ खड़े हुए ।बोलिविया में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लूट के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व कर रहे मूल निवासी समुदाय के इवो मोरालेस राष्ट्रपति चुनाव में जीत कर अमरीकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों जो तेल व्यापार पर नियंत्रण करती थी का राष्ट्रीयकरण कर दिया।उनके और वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज के अमरीकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने और अमरीकी हितों पर चोट करने के कारण साम्राज्यवादी ताकतों के साथ इनकी ठन गई और अमरीका ने इन सरकारों को अपदस्थ करने के बहुतेरे प्रयास किए।एक दक्षिण अमेरिका के ये राष्ट्रप्रधान जो मूलनिवासियों और देश की प्राकृतिक संपदा की रक्षा के लिए अपने सरकार तक को दांव पर लगा दिए और दूसरी ओर हमारे देश में देखिए मणिपुर सहित पूरे देश में मानवता जमीन पर लोट रही है लेकिन दलित या आदिवासी सर्वोच्च पद पर रहने के बावजूद चूं तक आवाज नहीं आती।
हमारे देश में भी कॉरपोरेट घरानों द्वारा जल,जंगल , जमीन की अंधाधुंध लूट के लिए बड़े पैमाने पर आदिवासियों के विनाश को संघी मनुवादी फासिस्ट और अन्य शासक वर्ग,विकास कहते हैं।मोदी सरकार द्वारा अडानी जैसे कॉरपोरेट घरानों के हित में प्राकृतिक संपदा की लूट की इस मुहिम में गैर भाजपा सरकारें भी कॉरपोरेट घरानों की दलाली कर उनका साथ दे रही हैं।

हमें हमारे देश के संदर्भ में एक बात और याद रखनी है कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद और उसके देशी दलाल सामंतवाद के खिलाफ आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा बलिदान आदिवासियों ने दिया है।१८५७ के बहुत पहले छोटा नागपुर (झारखंड) में सबसे पहले अमर शहीद बाबा तिलका मांझी के नेतृत्व में विद्रोह का बिगुल फूंका गया।उसके बाद बंगाल का चुआड़ विद्रोह,सिद्धू, कानू ,चांद,भैरव , फूलो, झूनो के नेतृत्व में संथाल हूल,बिरसा मुंडा के नेतृत्व में उलगुलान मुंडा विद्रोह,अल्लुरी सीताराम राजू का गिरिजन विद्रोह(आंध्र प्रदेश),छत्तीसगढ़ में वीर नारायण सिंह के नेतृत्व में सोनाखान विद्रोह,गुंडाधुर के नेतृत्व में बस्तर विद्रोह(दोनों छत्तीसगढ़),रानी गाइडलों के नेतृत्व में नागा विद्रोह के अलावा मध्य प्रदेश,राजस्थान,बंगाल,असम,मिजोरम,मणिपुर,तमिलनाडु,कर्नाटक,केरल,गुजरात,महाराष्ट्र,बिहार समेत पूरे देश में आदिवासियों द्वारा अनेकों आंदोलन व विद्रोह अपनी आजादी तथा जल जंगल जमीन की लूट के खिलाफ किए गए।लेकिन मुख्यधारा के इतिहासकार और बुद्धिजीवी जो कुलीन वर्ग के थे और ब्रिटिश साम्राज्य के अनुगत थे ने इनकी उपेक्षा की और पाठ्य पुस्तकों/इतिहास लेखन में इनके योगदान को स्थान नहीं दिया गया।मौजूदा परिस्थिति में मणिपुर में धधकते जातीय आग की लपटों को देखकर फिर ऐसा लग रहा है कि आरएसएस मनुवादी फासिस्ट,कॉरपोरेट घरानों को मणिपुर के जल, जंगल, जमीन को लूटने की मार्ग को प्रशस्त करने के लिए कुकी आदिवासी समुदाय जो जंगल पहाड़ों पर निवास करते हैं के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर चुके हैं।और इसके लिए अपने नफ़रत और विभाजन के जहर से गैर आदिवासी मैतेई समुदायऔर मणिपुर पुलिस बल को सराबोर कर चुके हैं।

कॉरपोरेट घरानों के विकास मॉडल का शिकार सबसे ज्यादा आदिवासी समुदाय हो रहा है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश की कुल आबादी में आदिवासी 9 फीसदी हैं लेकिन कॉरपोरेट घरानों के क्रूर लूट के शिकार अपनी जमीन से विस्थापित लोगों में 56 फीसदी आदिवासी जनता है।फासिस्ट संघ परिवार के हिंदुराष्ट्र में( जिसकी परिकल्पना अति अमीर धन्नासेठ अडानी,अंबानी जैसे कॉरपोरेट के लिए ही की गई है) आदिवासियों की क्या हालत होगी वो तो सीधी( मध्य प्रदेश) में भाजपा नेता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना से साफ हो जाती है।असल में आरएसएस/ भाजपा के संविधान ” मनुस्मृति” में दलितों, पिछड़ों,आदिवासियों,महिलाओं और तमाम मेहनतकशों को शुद्र मानकर उन्हें मानवीय गरिमा से वंचित रखा गया है।आज जरूरत इस बात की है कि कॉरपोरेट पूंजी पर आधारित विकास जो असल में आदिवासियों और पर्यावरण का विनाश कर रहा है और जिसके लठैत हैं संघी मनुवादी फासिस्ट ताकतें,के खिलाफ जनता को संगठित कर जनपक्षीय वैकल्पिक विकास और शोषण,लूट से रहित समतावादी सच्चे प्रजातंत्र के लिए लड़ा जाय।

[ •लेखक तुहिन देव क्रांतिकारी सांस्कृतिक मंच ‘ कसम ‘ के महासचिव हैं. लेखक संपर्क – 94255 60952 ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन
breaking National

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ा बूस्ट PM मोदी ने किया सेमीकॉन India 2026 का उद्घाटन

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए
breaking international

UNSC में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साधा निशाना कहा बिन लादेन कहां छिपा था याद रखिए

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?
breaking Chhattisgarh

विजय शर्मा के बाद अब CM साय को खुला चैलेंज, खदान पर बहस के लिए भूपेश बघेल ने क्यों कहा- ‘सामने आइए’?

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव जहां पत्थरों की मूर्ति सख्त मना! महिलाओं का आना भी वर्जित

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो
breaking Chhattisgarh

भिलाई इस्पात संयंत्र : श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 17 सितम्बर को होगा भव्य लाइट-साउंड-लेजर शो

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन